{"_id":"5f970de88ebc3e9bea14ebe9","slug":"bike-rider-dies-due-to-uncontrolled-pickup-mau-news-vns5549523148","type":"story","status":"publish","title_hn":"बेकाबू पिकअप की चपेट में आने से बाइक सवार की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बेकाबू पिकअप की चपेट में आने से बाइक सवार की मौत
विज्ञापन
वलीदपुर (मऊ)। मुहम्मदाबाद गोहना कोतवाली क्षेत्र स्थित घोसी मुहम्मदाबाद गोहना मार्ग पर देवलास के समीप मकरी मोड़ पर सोमवार की रात 8बजे के करीब अनियंत्रित पीकप की चपेट में आने से बाइक सवार चौकीदार की मौके पर मौत हो गई, जबकि पीछे सवार उसका दोस्त गम्भीर रूप से घायल हुआ।
कोतवाली क्षेत्र के रूक्कूनपुर गांव निवासी अखिलेश यादव साधु 38 अपने मित्र और बरबोझी गांव निवासी प्रदीप राजभर 30 के साथ सोमवार की रात मुहम्मदाबाद बाजार से बाइक पर सवार होकर घर जा रहा था। इस दौरान अखिलेश घोसी - मुहम्मदाबाद मार्ग को पकड़ा। जैसे ही उसकी बाइक मकरी मोड़ पहुँची, तभी सामने से तेज गति से आ रही पिकप उसकी बाइक में जबरदस्त टक्कर मार दी।
इस दुर्घटना में बाइक चला रहे चौकीदार अखिलेश की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि सवार प्रदीप गम्भीर रूप से घायल हुआ। दुर्घटना के बाद पिकअप अनियंत्रित होकर सड़क के किनारे गड्ढे में पलट गई। मौके पर पहुंची मृत और घायल को अस्पताल भेजी। जहां परीक्षण के बाद डॉक्टरो ने अखिलेश को मृत घोषित कर दिया। जबकि दूसरे की हालत गम्भीर देख प्राथमिक उपचार कर जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। पुलिस पिकअप चालक को मय वाहन हिरासत में लेकर कोतवाली भेज दी।