फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Bike rider collides with elderly man and bike, three injured

Mau News: बाइक चालक ने बुजुर्ग और बाइक में मारी टक्कर, तीन घायल

Sat, 24 Jan 2026 02:08 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 24 Jan 2026 02:08 AM IST
विज्ञापन
Bike rider collides with elderly man and bike, three injured
कोपागंज थाना क्षेत्र के कस्बा बाजार में 50 मीटर की दूरी के बीच में शुक्रवार को एक बाइक चालक ने सड़क किनारे खड़े बुजुर्ग को टक्कर मार दी। इसके बाद कुछ दूर सामने आ रही बाइक में टक्कर मार दी।
विज्ञापन

इस हादसे में बाइक सवार दंपती घायल हो गए। हादसे में खुद घायल होने के बाद आरोपी बाइक चालक घायल फरार हो गया। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने तीनों घायलों को अस्पताल लाकर भर्ती कराया।
विज्ञापन

घोसी कोतवाली क्षेत्र के सोनाडीह गांव निवासी सुधाकर उपाध्याय (65) शुक्रवार सुबह करीब 11:30 बजे अपनी पत्नी अरुंधती उपाध्याय को लेकर बाइक से मऊ की ओर जा रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोपागंज स्थित पेट्रोल पंप के पास पहुंचे, तभी सामने से आ रहे दोस्तपुरा निवासी 15 वर्षीय किशोर ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में सुधाकर और उनकी पत्नी घायल हो गई।

इससे पहले इसी किशोर ने यूनियन बैंक के पास खड़े एक बुजुर्ग को भी टक्कर मार दी थी। कोपागंज थाना प्रभारी रविंद्रनाथ राय ने बताया कि घटना उनके संज्ञान में है, मामला की जांच की जा रही है और तहरीर मिलने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed