फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Bike overturned to save animal, injured youth dies

मवेशी को बचाने में अनियंत्रित हुई बाइक, इलाज के दौरान चालक की मौत

Sat, 16 Oct 2021 10:48 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 16 Oct 2021 10:48 PM IST
विज्ञापन
Bike overturned to save animal, injured youth dies
क्षेत्र के औसतपुर गांव के पास शुक्रवार की देर रात मवेशी को बचाने के प्रयास में बाइक बेकाबू होकर गिर गई। हेलमेट नहीं पहनने की वजह से गंभीर रूप से घायल हुए बाइक चालक को पुलिस ने जिला अस्पताल पहुंचाया। वहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन

सरायलखंसी थाना क्षेत्र के सुवराबोझ गांव निवासी सोनू यादव (35) पुत्र अनिल यादव शुक्रवार को बाइक से किसी काम से आजमगढ़ गया हुआ था। शुक्रवार की रात करीब दस बजे वह वापस अपने गांव लौट रहा था। अभी वह चिरैयाकोट थाना क्षेत्र के औसतपुर गांव के पास पहुंचा था कि अचानक सामने आए मवेशी को बचाने में वह अनियंत्रित हो गया। हादसे में वह गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के बाद उधर से गुजर रहे लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। चिरैयाकोट एसओ एसओ अमित कुमार मिश्रा ने घायल को जिला अस्पताल भेजवाया। मृतक घटना के समय अपने दोस्त से मिलने आजमगढ़ के जहानागंज गया हुआ था। सोनू चार भाइयों में सबसे बड़ा था, एक वर्ष पूर्व उसका विवाह करहा बाजार निवासी माया से हुआ था। वह ट्रक चलाकर अपने परिवार का भरण पोषण करता था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed