फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Bike goes out of control while trying to save a dog that suddenly came on the road, two injured, one seriously

Mau News: सड़क पर अचानक आए कुत्ते को बचाने में बाइक बेकाबू, दो घायल, एक गंभीर

Fri, 26 Apr 2024 11:42 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 26 Apr 2024 11:42 PM IST
विज्ञापन
Bike goes out of control while trying to save a dog that suddenly came on the road, two injured, one seriously
मोहम्मदाबाद गोहना। कोतवाली क्षेत्र के कुतुबपुर बाजार के पास शुक्रवार सुबह सड़क पर अचानक कुत्ते के आ जाने से बाइक बेकाबू होकर पलट गई। इससे बाइक सवार एक बुजुर्ग और युवक घायल हो गए। दोनों को एंबुलेंस से जिला अस्पताल लाया गया। जहां बुजुर्ग की हालत गंभीर होने पर रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन

कोपागंज थाना क्षेत्र के चौबेपुर गांव निवासी प्रभुनाथ चौबे (75) बृहस्पतिवार की शाम को मोहम्मदाबाद गोहना कोतवाली क्षेत्र के परादुपुर डंगौली गांव में वंशराज यादव के घर शादी समारोह में गए थे। वैवाहिक कार्यक्रम होने के बाद शुक्रवार सुबह वह वंशराज यादव के छोटे पुत्र अरुण यादव (26) के साथ घर लौट रहे थे। अभी दोनों कुतुबपुर बाजार के पास पहुंचे थे कि अचानक सामने सड़क पर कुत्ता आ गया, दो पहिया वाहन की स्पीड तेज होने के कारण अचानक ब्रेक लगाने के बाद बाइक नियंत्रित होकर पलट गई। जिससे दोनों घायल हो गए। बाइक चला रहे अरुण यादव के हाथों में फैक्चर हो गया। जबकि प्रभुनाथ चौबे के सिर के पिछले हिस्से में चोट लगने से वह बेहोश हो गए। दोनों घायलों के परिजनों को सूचना देते हुए लोगों ने एंबुलेंस से कोपागंज सीएचसी भिजवाया। प्राथमिक उपचार के बाद दोनों को जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया। वहां पर प्रभुनाथ चौबे की हालत गंभीर होने पर डॉक्टरों ने वाराणसी रेफर कर दिया। परिजनों ने जिला मुख्यालय के निजी अस्पताल में उन्हें भर्ती कराया है। हालत गंभीर बनी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed