{"_id":"646fb088ba32a81e6001ba14","slug":"bike-collided-face-to-face-principal-sons-life-second-serious-mau-news-c-20-1-222739-2023-05-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mau News: आमने सामने टकराई बाइक, प्रधान पुत्र की गई जान, दूसरा गंभीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mau News: आमने सामने टकराई बाइक, प्रधान पुत्र की गई जान, दूसरा गंभीर
विज्ञापन
दोहरीघाट/कुसुम्हा। दोहरीघाट थाना क्षेत्र के नई बाजार के पास फोरलेन पर बृहस्पतिवार की दोपहर दो बाइक में आमने सामने भिड़त हो गई। हादसे में एक बाइक चालक की इलाज के लिए ले जाते समय मौत हो गई। जबकि दूसरा गंभीर घायल हो गया। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। मृतक दोहरीघाट ब्लाॅक के कादीपुर ग्राम पंचायत के प्रधान का पुत्र है। घटना के बाद गांव में मातम पसर गया है।
दोहरीघाट थाना क्षेत्र के कादीपुर ग्राम पंचायत निवासी तथा ग्राम प्रधान सुभाष चौहान का पुत्र शिवमोहन (20) जेसीबी चालक है। वह जेपी कंपनी में इन दिनों काम कर रहा है।बृहस्पतिवार को वह जेपी कंपनी द्वारा निर्माणाधीन फोरलेन से वापस बाइक से अपने गांव कादीपुर की तरफ आ रहा था। अभी वह फोरलेन नई बाजार के पास पहुंचा था कि आजमगढ़ जिले के जीयनपुर थाना के रोशनगंज निवासी कृष्णा यादव पुत्र शिवकुमार की बाइक से उसकी बाइक में आमने-सामने टक्कर हो गई। दोनों बाइक चालक हेलमेट नहीं पहने थे, टक्कर लगने से दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे की सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने दोनों घायलों को दोहरीघाट अस्पताल लाकर भर्ती कराया। यहां शिवमोहन की हालात गंभीर होने पर डाक्टरों ने उसे हायर सेंटर के लिए रेफर कर दिया, जहां रास्ते में उसकी मौत हो गई। पुलिस ने उसका शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाने के साथ मामले की जांच में जुट गई।
-- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- --
विज्ञापन
इनसेट
पांच भाई-बहनों में दूसरे नंबर पर था मृतक
कुसुम्हा। सड़क हादसे में मृत शिवमोहन पांच भाई-बहनों में दूसरे नंबर पर था। उससे बड़ा उसका शिवकुमार तो उससे छोटा नीरज, सुजीत और एकलौती बहन शर्मिला है। घटना के बाद पिता सुभाष तथा मॉ भोलारी देवी और भाई-बहन का रो रोकर बुरा हाल है। वहीं इस घटना से पूरे गांव में मातम पसर गया।