फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Bike collided face to face, one killed, another injured

आमने सामने भिड़ी बाइक, एक की मौत, दूसरा घायल

Wed, 14 Jul 2021 10:54 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 14 Jul 2021 10:54 PM IST
विज्ञापन
Bike collided face to face, one killed, another injured
मझवारा घोसी कोतवाली क्षेत्र के दरियाबाद गांव के पास बुधवार की दोपहर में आमने सामने दो बाइक में भिड़ंत हो गई। हादसे में एक बाइक चालक की मौके पर मौत हो गई, जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजने के साथ घायल को जिला अस्पताल भेजवाया। जहां उसकी हालात गंभीर बनी हुई है।
विज्ञापन

मृत बाइक चालक की शिनाख्त कोपागंज थाना क्षेत्र कसारा क्षेत्र के सोहनरिया भजनहवां निवासी
रामाश्रय राजभर उम्र 35 पुत्र महेंद्र राजभर के रूप में हुई। बताया जा रहा है कि रामाश्रय राजभर बाइक से कटघरा अपनी रिश्तेदारी में किसी कार्यक्रम में शामिल होने गया था। बुधवार की दोपहर में वह वापस अपने गांव लौट रहा था। अभी वह मधुबन शहीद मार्ग दरियाबाद स्थित नहर पुल पर पहुंचा की सामने से आ रही दूसरी बाइक से भिड़ंत हो गई। हादसा होते ही स्थानीय लोगों ने पुलिस को सूचना दी। उधर हादसे के बाद रामाश्रय की मौके पर मौत हो गई। जबकि दूसरा बाइक चालक घायल हो गया। सूचना मिलने पर थाना प्रभारी संजीव कुमार दूबे पुलिस फोर्स के साथ पहुंचे और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजवाने के साथ घायल को जिला अस्पताल भेजवाया, जहां उनकी स्थिति गंभीर बनी हुई है। वहीं दूसरे बाइक चालक की मौत की खबर मिलते ही उसके परिवार में कोहराम मच गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed