फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Bihar has shown, is now the turn of UP

बिहार ने दिखा दिया, अब यूपी की बारी

Sun, 10 Jul 2016 12:55 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, मऊ
ब्यूरो, अमर उजाला, मऊ Updated Sun, 10 Jul 2016 12:55 AM IST
विज्ञापन
Bihar has shown, is now the turn of UP
जनसभा
पिछड़ा वर्ग आयोग के अध्यक्ष रामआसरे विश्वकर्मा ने कहा कि भाजपा की केंद्र सरकार आरएसएस के इशारों पर चल रही है। यह पिछड़ों को आपस में आरक्षण के नाम पर लड़ाकर फूट डालो और राज करो की नीति पर काम कर शासन करना चाहती है। आरक्षण विरोधी केंद्र की सरकार तरह-तरह से पिछड़ों के हक और हकूक को मारना चाहती ह़ै लेकिन समाजवादी पार्टी उत्तर प्रदेश में भाजपा की मंशा को सफल नहीं होने देगी। शनिवार को वह कलेक्ट्रेट सभागार में अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक के बाद पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे।
विज्ञापन



कहा कि केंद्र सरकार लगातार पिछड़ों के हितों की अनदेखी कर रही है। राज्य सरकार ने जहां पिछड़ी जातियों के छात्रवृत्ति के लिए 1092 करोड़ का बजट खर्च किया है वहीं केंद्र महज 139 करोड़ ही खर्च कर पाई है। यही हाल केंद्र सरकार एवं प्रदेश सरकार से मिलने वाली अन्य योजनाओं में भी है। समाजवादी पार्टी की सरकार ने शादी अनुदान की राशि को दोगूना कर दस हजार से बढ़ाकर 20 हजार रूपया कर दिया।
विज्ञापन



कहा कि राज्य सरकार लगातार पिछड़े वर्ग और अल्पसंख्यक वर्ग के हितों के लिए प्रयास कर रही है और उस पर बजट भी खर्च कर रही है। पिछड़ा वर्ग के वित्त विकास निगम की योजनाओं के बंद किए जाने के सवाल पर कहा कि निगम को बसपा की सरकार ने ही बंद कर दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन



केंद्र की सरकार पिछड़ा वर्ग के वित्त विकास निगम के लिए बजट ही नहीं दे रही हैं इसके चलते उसकी योजनाएं बंद हैं। आरक्षण के सवाल पर उन्होंने कहा कि लगातार पिछड़ों की आबादी एवं जातियों की संख्या बढ़ है लेकिन उस हिसाब से आरक्षण का प्रतिशत नहीं बढ़ रहा है। उच्च पदों पर आज भी पिछड़ी जाति के लोगों का नेतृत्व बहुत कम है।



क्लास वन में महज 10 प्रतिशत, क्लास की नौकरी में 16 प्रतिशत एवं क्लास 3 की नौकरी में 24 प्रतिशत और क्लास 4 की नौकरी में 27 प्रतिशत नौकरी में भागेदारी मिल पाई है। कहा कि समीक्षा में छात्रवृत्ति सहित कई कमियां प्रकाश में आई हैं। उन्हें दूर करने का प्रयास  किया जाएगा।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed