{"_id":"6a1494ee4f7f9c4af80088c1","slug":"bharatiya-vidyarthi-morcha-demands-impartial-investigation-into-neet-paper-leak-case-mau-news-c-295-1-svns1029-146030-2026-05-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mau News: भारतीय विद्यार्थी मोर्चा ने नीट पेपर लीक प्रकरण की निष्पक्ष जांच की मांग की","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mau News: भारतीय विद्यार्थी मोर्चा ने नीट पेपर लीक प्रकरण की निष्पक्ष जांच की मांग की
विज्ञापन
नीट का पेपर लीक होने के विरोध और जांच की मांग के लिए अपर उपजिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपते भारतीय व
कलेक्ट्रेट पर सोमवार को भारतीय विद्यार्थी मोर्चा के पदाधिकारियों ने नीट पेपर लीक प्रकरण की निष्पक्ष जांच की मांग को लेकर राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन सिटी मजिस्ट्रेट को सौंपा।
ज्ञापन सौंपने के दौरान भारतीय विद्यार्थी मोर्चा के जिलाध्यक्ष आकाश कुमार बादल ने कहा कि उनकी मांग है कि नीट पेपर लीक मामले में केंद्रीय शिक्षा मंत्री नैतिक जिम्मेदारी लेते हुए इस्तीफा दें। वहीं सभी प्रभावित परीक्षार्थियों को परीक्षा शुल्क का तीन गुना मुआवजा दिया जाए।
इसके साथ ही एनटीए को तत्काल ब्लैकलिस्ट कर परीक्षा संचालन व्यवस्था की समीक्षा की जाए। परीक्षा संचालन सरकारी संस्थाओं को सौंपा जाए। दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाए।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि पेपर लीक से उत्पन्न मानसिक दबाव के कारण जिन परीक्षार्थियों की मृत्यु हुई है, उनके परिजनों को 50 लाख रुपये मुआवजा और एक सरकारी नौकरी दी जाए। वहीं परीक्षा केंद्रों पर सम्मानजनक व्यवहार सुनिश्चित किया जाए।
अपमानजनक तलाशी और दुर्व्यवहार पर रोक लगाई जाए। साथ ही दीर्घकालिक सुधारों के तहत वन नेशन, वन एजुकेशन, वन सिलेबस, वन फीस जैसी समानतामूलक नीतियों पर काम किया जाए।
ज्ञापन सौंपने में मुख्य रूप से विशाल यादव, रामबली पासवान, अविनाश कुमार, अभय यादव, दुर्गा प्रताप, राजदिलावर, विकास नायक, अतुल निराला, रोशन कुमार, धर्मवीर और प्रेमचंद्र मौजूद रहे।