{"_id":"6087036c8ebc3ed70433396a","slug":"beneficiaries-protested-then-vaccination-started-by-an-hour-late-mau-news-vns586905421","type":"story","status":"publish","title_hn":"लाभार्थियों ने किया विरोध तो एक घंटे विलंब से शुरू किया गया टीकाकरण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लाभार्थियों ने किया विरोध तो एक घंटे विलंब से शुरू किया गया टीकाकरण
विज्ञापन
मऊ। जिले में जिस गति से कोरोना संक्रमण का ग्राफ बढ़ रहा है, उस गति से टीकाकरण का ग्राफ नहीं बढ़ा है। इसके पीछे जिम्मेदारों की उदासीनता भी एक प्रमुख वजह है। सोमवार को ऐसी एक लापरवाही जिला अस्पताल में देखने को मिली। जहां दस बजे तक टीकाकरण केंद्र पर वैक्सीन ही नहीं पहुंची थी। टीकाकरण कराने पहुंचे लोगों को इसकी भनक हुई तो लोगों ने इसका विरोध किया। परिणामस्वरूप एक घंटे बाद केंद्र पर वैक्सीन पहुंची फिर टीकाकरण शुरू हो सका।
जिले में एक अप्रैल से जिला अस्पताल, महिला अस्पताल सहित 51 अस्पतालों पर 45 वर्ष से ज्यादा उम्र के लोगों को टीका लगाया जा रहा है। विभाग ने इन केंद्रों पर आठ हजार से ज्यादा लोगों को टीकाकरण का लक्ष्य निर्धारित किया है लेकिन टीकाकरण का ग्राफ 35 फीसदी से ज्यादा नहीं पहुंच रहा है। सोमवार को सुबह दस बजे से शुरू होने वाले टीकाकरण अपने निर्धारित समय पर शुरू नहीं हो सका।
पंजीयन कराने के 30 मिनट बाद भी जब टीकाकरण नहीं शुरू हुआ तो नाराज लोगों ने टीका न करने के बारे में मौजूद कर्मचारियों से जानकारी ली। जहां वैक्सीन न होने की जानकारी मिलने पर लाभार्थियों के विरोध के बाद करीब 30 मिनट वैक्सीन केंद्र पर पहुंची और टीकाकरण शुरू हुआ। इस बाबत सीएमओ डॉ. सतीशचंद्र सिंह ने कहा कि निर्धारित समय से टीकाकरण न होने की जानकारी उनके संज्ञान में नहीं है। इस मामले में सीएमएस से जानकारी ली जाएगी।