फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Beneficiaries at the Ghatautauli in the grains

अनाज में घटतौली पर भड़के लाभार्थी

Fri, 21 Dec 2018 11:17 PM IST
mau Published by: पवन सिंह Updated Fri, 21 Dec 2018 11:17 PM IST
विज्ञापन
Beneficiaries at the Ghatautauli in the grains
ध्ारना देते शिक्षक - फोटो : कुश्ाीनगर ब्यूरो
मधुबन तहसील क्षेत्र के ग्राम पंचायत नेवादा गोपालपुर में कोटेदार द्वारा अनाज वितरण में लापरवाही बरतने पर नाराज लाभार्थियों ने ग्राम प्रधान से शिकायत की। ग्राम प्रधान की शिकायत पर एसडीएम ने मामले की जांच कराकर संबंधित के खिलाफ कार्रवाई की बात कही। वहीं, तहसील क्षेत्र के पहाड़पुर गांव के ग्रामीणों ने कोटेदार की मनमाने रवैया को लेकर शुक्रवार को घोसी एसडीएम डॉ. सीएल सोनकर को ज्ञापन सौंपा।
विज्ञापन


नेवादा गोपालपुर गांव की ग्रामीण उर्मिला देवी, गुजेसरी देवी, संजोगिता देवी, अंकिता देवी, संदीप, मीरा देवी, आनंद, आसमां, शीला देवी आदि ने बताया कि गांव के कोटेदार जूम्मादीन अहमद द्वारा कोई न कोई बहाना कर लेट वितरण करता है। लाभार्थियों ने कोटेदार पर यूनिट की चोरी करना तथा तौल में कम तौल का आरोप लगाया। वहीं कोटेदार की शिकायत को गंभीरता से लेते हुए ग्राम प्रधान सरिता तिवारी ने एसडीएम को अवगत कराया। वहीं एसडीएम मधुबन निरंकार सिंह ने कहा कि वो शिकायत को संज्ञान में लेकर जांच कराएंगे।
विज्ञापन


 एसडीएम को सौंपे गए ज्ञापन में ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि गांव के कोटेदार राशन को कम मात्रा में वितरित करता है। जब इसका विरोध कोई लाभार्थी करता है तो उससे वो गालीगलौज करने और मारपीट करने पर उतारू हो जाता है। ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि कोटेदार द्वारा मनमाने रूप से अनाज वितरण करने से लाभार्थियों को समय से अनाज नहीं मिल पाता है। एसडीएम ने ग्रामीणों को जांच कराकर दोषी पाए जाने पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। ज्ञापन देने वालों  में वीरेंद्र राजभर, रजई, सुखदेव, श्रीराम, रामबचन, सुदर्शन, प्यारीदेवी, दसरथ, रामकुंवर, अशोक, राजेश आदि ग्रामीण मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed