{"_id":"640e0548f641ba59ff0a0cf4","slug":"beginning-of-summer-1155-india-mark-two-handpumps-are-lying-in-the-district-mau-news-c-20-1-99646-2023-03-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mau News: गर्मी का आगाज, जिले में बिगड़े पड़े हैं 1155 इंडिया मार्क टू हैंडपंप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mau News: गर्मी का आगाज, जिले में बिगड़े पड़े हैं 1155 इंडिया मार्क टू हैंडपंप
विज्ञापन
। तापमान बढ़ने से जलस्तर गिरने लगने लगा है। जिम्मेदार पेयजल संकट के इंतजार में हाथ पर हाथ रखकर बैठे है। मौसम का हालत यह है कि मार्च के पहले सप्ताह में ही अधिकतम तापमान 34 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया है। भूगर्भ जलस्तर नीचे खिसकने से हैंडपंप जवाब देना शुरू कर दिए है। जिले में ज्यादातर हैंडपंप बिना पानी शो पीस बन गए हैं। जनप्रतिनिधि व विभागीय अधिकारी सुधि ही नहीं ले रहे है। यही हाल रहा तो जिले मेें पेयजल संकट गहरा सकता है।
जिले में 29194 हैंडपंप लगे हैं। इनपर 671 गांवों के लोगों की प्यास बुझाने की जिम्मेदारी है। लेकिन 1155 हैंडपंप प्यास बुझाने में नाकाम है। नम्मू सिंह ने बताया कि परदहां ब्लाक के सरवां के घर का हैंडपंप खराब है। वहीं, आदेडीह, नसोपुर, कासिमपुर, पिजडा, नसीरपुर, डुमरांव आदि गांवों में भी हैंडपंप खराब होने से ग्रामीण परेशान है। मन्नू कन्नौजिया ने बताया कि खराब हैंडपंपों की मरम्मत कराने के लिए कई बार संबंधित अधिकारी व ग्राम प्रधान से गुहार लगाई। लेकिन किसी ने ध्यान नहीं दिया। वहीं, डीपीआरओ राजेंद्र प्रसाद ने बताया कि सभी ग्राम सभाओं से खराब हैंडपंपों का ब्योरा मांगा गया है। ब्याेरा मिलते ही रीबोर कराया जाएगा।