फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Beautification of bus stations to be completed soon; electric and double-decker buses to ply on district roads: Dayashankar Singh

जल्द पूरा होगा बस स्टेशनों का सुंदरीकरण, जिले की सड़कों पर चलेंगी इलेक्ट्रिक और डबल डेकर बसें : दयाशंकर सिंह

Mon, 15 Jun 2026 11:44 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 15 Jun 2026 11:44 PM IST
विज्ञापन
Beautification of bus stations to be completed soon; electric and double-decker buses to ply on district roads: Dayashankar Singh
कलेक्ट्रेट सभागार में प्रेसवार्ता को संबोधित करते प्रभारी मंत्री दयाशंकर सिंह। स्रोत- सूचना विभ
केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में सोमवार को कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित कार्यक्रम में जिले के प्रभारी मंत्री दयाशंकर सिंह पहुंचे। उन्होंने कहा कि जल्द ही तीन बस स्टेशनों का सुंदरीकरण कार्य पूरा हो जाएगा और जिले की सड़कों पर इलेक्ट्रिक एवं डबल डेकर बसें चलती नजर आएंगी।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि वर्ष 2014 से शुरू हुई यह यात्रा केवल शासन परिवर्तन नहीं, बल्कि कार्यसंस्कृति, विकास की सोच और जनसेवा के दृष्टिकोण में व्यापक बदलाव का प्रतीक है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश ने सुशासन, पारदर्शिता, गरीब कल्याण, आधारभूत संरचना, राष्ट्रीय सुरक्षा तथा वैश्विक प्रतिष्ठा के क्षेत्र में उल्लेखनीय उपलब्धियां हासिल की हैं।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि तीसरी बार शपथ लेने के बाद प्रधानमंत्री ने सबसे पहले प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि की फाइल पर हस्ताक्षर कर यह संदेश दिया कि गरीब, किसान, युवा और महिलाएं सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रत्यक्ष लाभ अंतरण (डीबीटी) प्रणाली के माध्यम से करोड़ों लाभार्थियों के खातों में सीधे धनराशि भेजी गई तथा लाखों फर्जी लाभार्थियों को हटाकर लगभग 4.31 लाख करोड़ रुपये की बचत की गई है। सरकार की नीतियों के परिणामस्वरूप लगभग 25 करोड़ लोग गरीबी रेखा से बाहर आए हैं।
उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना के तहत रेहड़ी-पटरी व्यवसायियों को स्वरोजगार के लिए ऋण उपलब्ध कराया गया है। मुद्रा योजना के तहत करोड़ों युवाओं और छोटे उद्यमियों को बिना गारंटी ऋण देकर आत्मनिर्भर बनने का अवसर मिला है।
प्रधानमंत्री विश्वकर्मा योजना के माध्यम से पारंपरिक कारीगरों और शिल्पकारों को आर्थिक एवं तकनीकी सहायता प्रदान की जा रही है। उन्होंने यह भी कहा कि जल्द ही मऊ में इलेक्ट्रिक और डबल डेकर बसें चलेंगी तथा घोसी, दोहरीघाट एवं मधुबन बस अड्डों के जीर्णोद्धार एवं सुंदरीकरण का कार्य पूरा किया जाएगा।

इस दौरान जिला पंचायत अध्यक्ष मनोज राय, भाजपा जिलाध्यक्ष रामाश्रय मौर्य, मुख्य विकास अधिकारी विवेक कुमार श्रीवास्तव, अपर जिलाधिकारी प्रवेंद्र कुमार आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed