फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Ban on operation of seven brick kilns

सात ईंट भट्ठों के संचालन पर रोक

Sat, 05 Dec 2020 11:56 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 05 Dec 2020 11:56 PM IST
विज्ञापन
Ban on operation of seven brick kilns
मऊ/वलीदपुर। मुुहम्मदाबाद गोहना तहसील क्षेत्र में संचालित सात ईंट भट्ठों के संचालन पर तहसीलदार संजीव कुमार ने रोक लगा दी है। सभी ईंट भट्ठा संचालकों पर विनियमन शुल्क जमा न करने का आरोप है। डीएम के आदेश पर एसडीएम ने कार्रवाई करने के लिए तहसीलदार को लगाया था।
विज्ञापन

तहसील क्षेत्र के कल्पना ईट भट्ठा तवक्कलपुर, सुफियान ईंट भट्ठा सिगाड़ी, कमलेश ईंट भट्ठा कमालपुर, नजराना ईंट भट्ठा सिगाड़ी, अफसर ईंट भट्ठा सिगाड़ी, कलीम ईंट भट्ठा सिगाड़ी, तारीक ईंट भट्ठा सिगाड़ी पर तहसीलदार संजीव कुमार यादव पहुंचे। तहसीलदार ने ईंट भट्ठा संचालकों को विनियमन शुल्क जमा करने की जानकारी मांगी। इन सभी ईंट भट्ठा मालिकों ने विनियमन शुल्क नहीं जमा किया है। इसके कारण तहसीलदार ने इन सभी सातों ईट भट्ठों के संचालन पूरी तरह से रोक दिया। तहसीलदार संजीव कुमार यादव ने बताया कि सभी ईट भट्ठा के मालिकों को सोमवार तक शुल्क जमा करने को कहा गया है। अगर ऐसा नहीं करते हैं तो उनके विरुद्ध विधि संगत कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed