फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Ban on leaving the house in the district from nine in the morning to six in the morning

संक्रमितों की बढ़ती संख्या पर डीएम ने लगाया रात्रि कर्फ्यू

Wed, 14 Apr 2021 11:55 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 14 Apr 2021 11:55 PM IST
विज्ञापन
Ban on leaving the house in the district from nine in the morning to six in the morning
मऊ। जिले में लगातार कोरोना संक्रमितों के बढ़ते ग्राफ को देखते हुए जिलाधिकारी अमित सिंह बंसल ने नाइट कर्फ्यू का ऐलान किया। जिलाधिकारी ने बताया कि दो दिनों से लगातार 100 से अधिक कोरोना संक्रमित मरीजों के मिलने पर यह निर्णय लिया गया।
विज्ञापन

वर्तमान में जिले में कुल एक्टिव पॉजिटिव मरीजों की संख्या 524 है। जिलाधिकारी अमित सिंह बंसल ने बताया कि यह आदेश तात्कालिक प्रभाव से लागू होगा, और अग्रिम आदेश तक नाइट कर्फ्यू (रात्रि 9 बजे से प्रात: 6 बजे तक) लागू रहेगा। डीएम ने सभी मजिस्ट्रेट/पुलिस क्षेत्राधिकारियों एवं पुलिस अधिकारियों को निर्देशित किया है कि इस आदेश का अनुपालन कड़ाई से कराया जाए। आवश्यक सेवाओं से संबंधित व्यक्तियों/वाहनों के अतिरिक्त अन्य कोई व्यक्ति घर से बाहर नहीं निकलेगा। आवश्यक सेवाओं से संबंधित जिन व्यक्तियों को बाहर जाना जरूरी हो वो अपना फ़ोटो पहचान पत्र जेब में रखकर ही बाहर निकले। राष्ट्रीय/प्रांतीय राजमार्ग के किनारे के पेट्रोल पंप खुले रहेंगे। अपरिहार्य कारणों यथा मेडिकल इमरजेंसी आदि के लिए यदि कोई बाहर निकलता है तो अपना फ़ोटो पहचान पत्र एवं सुसंगत कागजात पास रखे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed