फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Ballot papers could not reach Delhi today

दिल्ली से नहीँ पहुंच पाए मतपत्र आज पहुंचने की संभावना

Sun, 25 Apr 2021 11:25 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 25 Apr 2021 11:25 PM IST
विज्ञापन
Ballot papers could not reach Delhi today
मऊ। त्रिस्तरीय पंचायत चुनावों के लिए रविवार को कोपागंज और मुहम्मदाबाद गोहना ब्लाकों के जिला पंचायत सदस्य और रानीपुर ब्लाक के प्रधान प्रत्याशियों के मतपत्र दिल्ली से नहीं आ सके। इसलिए इन पदों के प्रत्याशियों के मतपत्र संबंधित ब्लाकों को नहीं भेजे जा सके। रतनपुरा ,रानीपुर और परदहा ब्लाक के सभी पदों के प्रत्याशियों के मतपत्र कलेक्ट्रेट स्थित ट्रेजरी से शनिवार को ही संबंधित आरओ को दे दिए गए थे लेकिन कोपागंज और मुहम्मदाबाद गोहना ब्लाकों के जिला पंचायत सदस्य और रानीपुर ब्लाक के प्रधान प्रत्याशियों के मतपत्र रविवार की शाम तक हीं आ पाए। इन्हें दिल्ली से लाने के लिए एसओसी गोरखनाथ दिल्ली गए हुए हैं। उधर परदहा, रानीपुर और रतनपुरा ब्लाकों के जिला पंचायत सदस्य, प्रधान, बीडीसी और ग्राम पंचायत सदस्य पदों के मतपत्र शनिवार की शाम को ही रिटर्निंग अफसरों को दिए गए थे। इसके पूर्व फतेहपुर मंडाव, कोपागंज, घोसी दोहरीघाट और बड़रांव ब्लाक के सभी पदों के मतपत्र भेज दिए गए थे। इस संबंध में मतपत्र आवंटन का कार्य देख रहे पीके नागर ने बताया कि निर्वाचन आयोग के निर्देश पर कम पड़ गए मतपत्रों को लाने लिए मतपत्र प्रभारी एसओसी गोरखनाथ दिल्ली गए हुए हैं। वे रविवार को यहां नहीं पहुंच पाए। उनके सोमवार सुबह तक यहां आ जाने की संभावना है। उन्होंने बताया कि उनके यहां आ जाने के बाद मुहम्मदाबाद गोहना और कोपागंज ब्लाकों के जिला पंचायत सदस्य पदों के मतपत्र तथा रानीपुर ब्लाक के प्रधान पद के मतपत्र संबंधित ब्लाकों के रिटर्निंग अफसरों को सौंपे जाएंगे। इसके लिए उन्हें सोमवार को सुबह आठ बजे बाद कलेक्ट्रेट पर बुलाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed