फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Ballia Warriors defeated Ghazipur Wizards, Alok became the man of the match

Mau News: बलिया वॉरियर्स ने गाजीपुर विजार्ड को हराया, आलोक बने मैन ऑफ द मैच

Sun, 20 Sep 2026 11:31 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 20 Sep 2026 11:31 PM IST
विज्ञापन
Ballia Warriors defeated Ghazipur Wizards, Alok became the man of the match
नगर के सहादतपुरा ​स्थित मैदान पर आयोजित मैच में शाट लगाता बल्लेबाज। संवाद
मऊ। नगर के सहादतपुरा स्थित वेदांत क्रिकेट क्लब के मैदान पर रविवार को बलिया वॉरियर्स और गाजीपुर विजार्ड के बीच रोमांचक टी-20 मुकाबला खेला गया।
विज्ञापन

इस मैच में बलिया वॉरियर्स ने शानदार ऑलराउंड प्रदर्शन करते हुए गाजीपुर विजार्ड को 52 रनों के बड़े अंतर से करारी शिकस्त दी। बलिया के शानदार हरफनमौला खिलाड़ी आलोक को उनके बेहतरीन प्रदर्शन (3 विकेट और 4 रन) के लिए मैन ऑफ द मैच के पुरस्कार से नवाजा गया।
मैच की शुरुआत बलिया वॉरियर्स के टॉस जीतने के साथ हुई। कप्तान ने पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया और टीम ने निर्धारित 20 ओवरों में 7 विकेट के नुकसान पर 182 रनों का मजबूत स्कोर खड़ा किया।
विज्ञापन

टीम की तरफ से पीयूष पांडेय ने सर्वाधिक 48 रन और पुष्पेंद्र ने 44 रनों की शानदार पारी खेली। इनके अलावा अग्निवेश ने 23, अजय कुमार ने 20 और भोला ने 18 रनों का महत्वपूर्ण योगदान दिए। गाजीपुर विजार्ड की ओर से गेंदबाजी करते हुए अखिलेश और रोहित ने दो-दो विकेट चटकाए, जबकि सत्यप्रकाश, गौरव और सुनील के खाते में एक-एक विकेट आया।
विज्ञापन
विज्ञापन

183 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी गाजीपुर विजार्ड की टीम ताश के पत्तों की तरह बिखर गई और 19.1 ओवरों में महज 130 रनों पर ऑलआउट हो गई। गाजीपुर की तरफ से मृत्युंजय पांडे ने अकेले संघर्ष करते हुए 78 रनों की शानदार अर्धशतकीय पारी खेली और प्रतीक ने 17 रन बनाए।
इन दोनों के अलावा टीम का कोई भी अन्य बल्लेबाज दहाई का आंकड़ा भी नहीं छू सका। बलिया वॉरियर्स की कसी हुई गेंदबाजी के सामने गाजीपुर के बल्लेबाज बेबस नजर आए।

बलिया की तरफ से आलोक और ज्ञानचंद चौहान ने घातक गेंदबाजी करते हुए तीन-तीन विकेट हासिल किए। वहीं, भोला ने दो और अग्निवेश ने एक विकेट चटकाकर गाजीपुर की पारी को समेटने में अहम भूमिका निभाई। इस मुकाबले में अंपायर की भूमिका अभय भारती और आलोक कुमार ने निभाई, जबकि स्कोरिंग की जिम्मेदारी अभिषेक मौर्य ने संभाली।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed