नगर के सहादतपुरा स्थित मैदान पर रविवार को बेसिक शिक्षा विभाग क्रिकेट प्रतियोगिता का फाइनल मैच मिर्जापुर और बलिया की टीम के बीच खेला गया। समय कम होने के कारण 20 ओवर का मैच 15 ओवर का खेला गया।
फाइनल मैच में बलिया टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया। इसमें बलिया टीम के खिलाड़ियों ने 15 ओवर में 7 विकेट के नुकसान पर 111 का लक्ष्य दिया। बलिया के बल्लेबाज संजीव ने 19 ,अग्निवेश ने 34 , जी एस चौहान ने 19 रन बनाए। मिर्जापुर की तरफ से गेंदबाज उमेश बिंद ने 2 ,सुजीत, देवेंद्र, अभिनव ,चंदन ने 1-1 विकेट झटके। लक्ष्य का पीछा करने उतरी मिर्जापुर का काफी खराब प्रदर्शन रहा। मिर्जापुर टीम 11.2 ओवर में 56 रन पर ऑल आउट हो गई। बल्लेबाज देवेंद्र के 10 रन के अलावा कोई भी बल्लेबाज दहाई तक नहीं पहुंच सका। बलिया की तरफ से आर पी ने 4 विकेट , जी एस चौहान ने 3 विकेट,संजीव ने 2 विकेट लिए। । मैन ऑफ द मैच बलिया के आरपी चुने गए। मैन ऑफ द सीरीज राघवेन्द्र प्रताप सिंह चुने गए।