फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Bakrid today, there was uproar in the markets

Mau News: बकरीद आज, बाजारों में रही गहमागहमी, प्रशासन अलर्ट

Thu, 29 Jun 2023 12:51 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 29 Jun 2023 12:51 AM IST
विज्ञापन
Bakrid today, there was uproar in the markets
ईद-उल-अजहा (बकरीद) का पर्व बृहस्पतिवार को मनाया जाएगा। इसे लेकर बुधवार को मुस्लिम बहुल इलाकों में दिनभर तैयारियां होती रहीं। बकरा बाजार में देर रात तक खरीदारी होती रही। ऐसे में लोग जाम से भी दो चार हुए। वहीं, मस्जिदों मेें नमाज के लिए और भी तैयारियों को अंतिम रूप दिया गया। बकरीद पर प्रशासन अलर्ट है। सुरक्षा सहित सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।
विज्ञापन

नगरपालिका एवं नगर पंचायतों में कचरों के निस्तारण के लिए गड्ढ़ों की खोदाई की गई है। पर्व के मद्देनजर नगर के रौजा बाजार, मिर्जाहादीपुर, मधुबन, घोसी, कोपागंज, अदरी सहित विभिन्न बाजारों में सुबह से ही गहमागहमी रही। विभिन्न बाजारों में बकरों की खरीद-बिक्री का कार्य चल रहा था। कम्हरिया, व चांदपुरा में भैंस की खरीदारी के लिए खूब भीड़ जुटी हुई थी। वहीं क्यारी टोला तथा धोबिया इमली में सजे गुलाब जामुन के पैकेटों के स्टालों पर खूब भीड़ थी।
विज्ञापन

खीरीबाग व मिर्जाहादीपुरा सहित विभिन्न बाजारों में तरह-तरह के सामानों की खरीदारी हो रही थी। कपड़े, जूते-चप्पल, साड़ी-सलवार सूट, जींस, टी-शर्ट, सेरवानी व श्रृंगार सहित इत्र की खरीदारी हो रही थी। सभी कुर्बानी अपने-अपने घरों या अहाते में ही की जाएगी। जिले में 223 स्थलों पर ईद उल अजहा की नमाज अदा की जाएगी। सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए हैं। कहीं भी प्रतिबंधित पशुओं की कुर्बानी न हो इसके लिए खुफिया विभाग के लोग भी चक्रमण करते रहेंगे। नगरपालिका क्षेत्र में अपशिष्टों के निस्तारण के लिए 28 स्थानों पर बड़े-बड़े गड्ढे खोदे गए हैं। यही तैयारी नगर पंचायत चिरैयाकोट, मुहदम्मदागाद गोहना, वलीदपुर, घोसी, दोहरीघाट, अदरी, कोपागंज, मधुबन आदि में भी की गई है। इस संबंध में नगरपालिका चेयरमैन अरशद जमाल ने बताया कि बकरीद पर अपशिष्टों के निस्तारण के लिए 28 जगहों पर गड्ढे खोदे गए हैं। पानी के लिए नौ टैंकर लगाए जाएंगे। सभी नलकूपों पर ऑपरेटरों की तैनाती रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed