फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Bakrid today, fierce shopping

बकरीद आज, जमकर हुइ्र खरीदारी

Tue, 20 Jul 2021 10:42 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 20 Jul 2021 10:42 PM IST
विज्ञापन
Bakrid today, fierce shopping
बकरीद को लेकर नगर के सदर चौक पर खरीदारी के लिए भारी भीड़ उमड़ने के बाद लगा जाम का झाम।संवाद - फोटो : MAU
मऊ। ईद-उल-अजहा यानि बकरीद का पर्व बुधवार को मनाया जाएगा। इसे लेकर मंगलवार को मुस्लिम बहुल इलाकों में दिनभर तैयारियां होती रहीं। बकरा बाजार में देर रात तक खरीदारी होती रही। ऐसे में लोग जाम से भी दो चार हुए। वहीं, मस्जिदों मेें नमाज के लिए और भी तैयारियों को अंतिम रूप दिया जाता रहा। उधर, शहर कोतवाली पुलिस ने फ्लैग मार्च निकाला। इस दौरान उन्होंने लोगों को शारीरिक दूरी बनाए रखने मास्क का उपयोग करने और घरों में खुद सुरक्षित नमाज अदा करने की अपील की। ईद-उल-जुहा (बकरीद) की नगर सहित जिले के विभिन्न इलाकों में चल रही तैयारी मंगलवार को पूरी हो गई।पर्व के मद्देनजर नगर के रौजा बाजार, मिर्जाहादीपुर सहित मधुबन, घोसी, कोपागंज, अदरी सहित विभिन्न बाजारों में सुबह से ही गहमागहमी रही। विभिन्न बाजारों में बकरों की खरीद-फरोफ्त का कार्य चल रहा था। बकरा बाजारों में अन्य दिनों के मुकाबले बकरों की बिक्री हो रही थी कितु कम्हरिया, व चांदपुरा में भैंसों की खरीदारी के लिए खूब भीड़ लगी हुई थी। वहीं क्यारी टोला तथा धोबिया इमली में सजे गुलाब जामुन के पैकेटों के स्टालों पर खूब भीड़ लगी हुई थी। खीरीबाग व मिर्जाहादीपुरा में ईद की भांति तरह-तरह के सामानों की खरीदारी हो रही थी। इससे चहुंओर त्योहार की फिजां तैर रही थी। कपड़े, जूते-चप्पल, साड़ी-सलवार सूट, जींस, टी-शर्ट, सेरवानी व श्रृंगार सहित इत्र की खरीदारी हो रही थी। मधुबन : ईद उल अजहा की तैयारियां लोगों ने देर शाम पूरी कर ली। कुर्बानी के लिए बकरे खरीदे के लिए लोग बाजारों में जुटे रहे। उप जिलाधिकारी लालबाबू दुबे ने बताया कि मस्जिदों में नमाज कोविड-19 के पालन करते हुए अदा की जाएगी। साथ ही खुले में कुर्बानी करने पर पाबंदी रहेगी। कोपागंज : बकरीद के त्यौहार को देखते हुए मंगलवार को थानाध्यक्ष अजय कुमार त्रिपाठी के नेतृत्व में क़स्बा कोपागंज से लेकर कुर्थीजाफरपुर, अदरी सहित कई गांवों में पैदल फ्लैग मार्च निकाला। मुस्लिम बंधुओं से बकरीद के दरम्यान घर में ही नमाज अदा करने की अपील की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed