फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Bail pleas of three individuals rejected in murder conspiracy and rape case.

Mau News: हत्या के षड्यंत्र और दुष्कर्म के मामले में तीन की जमानत अर्जी खारिज

Thu, 06 Aug 2026 12:36 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 06 Aug 2026 12:36 AM IST
विज्ञापन
Bail pleas of three individuals rejected in murder conspiracy and rape case.
मऊ। जिला एवं सत्र न्यायाधीश संजय कुमार यादव ने सुनवाई के बाद हत्या और दुष्कर्म के अलग-अलग मामलों में नामजद तीन आरोपियों की जमानत अर्जी खारिज कर दी गई। जिला जज ने यह आदेश बचाव पक्ष और प्रभारी डीजीसी फौजदारी के तर्कों को सुनने तथा पत्रावली पर उपलब्ध साक्ष्यों का अवलोकन करने के बाद पारित किया।
विज्ञापन

पहला मामला हलधरपुर थाना क्षेत्र का है। अभियोजन के अनुसार अरदौना रोहिया गांव निवासिनी वादिनी मुकदमा लक्ष्मी देवी पत्नी भूपेंद्र यादव की तहरीर पर एफआईआर दर्ज हुई। वादिनी का कथन है कि 26 अप्रैल की रात में अभियुक्तगण षड्यंत्र कर उसके पुत्र विपुल यादव की मारपीट कर हत्या कर दी थी। इसके बाद शव को खेत में फेंक दिया था। मामले में विवेचना के बाद षड्यंत्र की धारा की बढ़ोतरी कर आरोप पत्र न्यायालय में प्रेषित किया। हत्या के मामले में पूर्व में जमानत अर्जी खारिज कर दी गई थी। मामले में आरोपीगण अरदौना गांव निवासी रामानंद यादव पुत्र जद्दू और संजय यादव पुत्र रमाकांत की ओर से षड्यंत्र के मामले में जमानत के लिए अर्जी दी गई। जिसे सुनवाई के बाद खारिज कर दी गई। दूसरा मामला कोतवाली घोसी क्षेत्र का है। वादिनी मुकदमा को शादी का झांसा देकर दुष्कर्म किया तथा फोटो और वीडियो इंस्टाग्राम पर वायरल कर दिया। मामले में आरोपी विक्कमपुर गांव निवासी मनजीत चौहान पुत्र स्व. हरिद्वार चौहान की ओर से जमानत के लिए अर्जी दी गई। सुनवाई के बाद अर्जी खारिज कर दी गई।
विज्ञापन

नाली के विवाद में मारपीट, कोर्ट के आदेश पर प्राथमिकी दर्ज

दोहरीघाट। थाना क्षेत्र के महुवाबारी रसूलपुर गांव निवासी करीना पाल की शिकायत व कोर्ट के आदेश पर मारपीट के मामले में पुलिस ने नितेश पाल, निर्मला, आंचल, सूर्यबली पाल और भीम पाल के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज की है। प्राथमिकी के अनुसार बीते 12 जून की सुबह करीब 7:30 बजे पड़ोसी नितेश पाल उनके आंगन की जमीन में नाली का पानी बहाना शुरू कर दिया था। पानी बहकर सार्वजनिक गली में जाने से मोहल्लेवासियों का आवागमन बाधित होने लगा। पानी बहाने से मना करने पर नितेश गाली देते हुए मारपीट करने लगा। उसकी मां निर्मला, बहन आंचल, सूर्यबली पाल और देवरिया जिले के नौका टोला निवासी मामा भीम पाल ने घर में घुसकर मारपीट की। सामान तोड़ कर नष्ट कर दिए। थाना प्रभारी निरीक्षक रामायण सिंह ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed