फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Badruddin Khan's three-storey building worth Rs 15 lakh seized

Mau News: बदरूद्दीन खान का 15 लाख का तीन मंजिला भवन कुर्क

Sun, 13 Apr 2025 12:01 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 13 Apr 2025 12:01 AM IST
विज्ञापन
Badruddin Khan's three-storey building worth Rs 15 lakh seized
मऊ। 11 मुकदमे के शातिर हिस्ट्रीशीटर आरोपी का शहर कोतवाली क्षेत्र के मुंशीपुरा स्थित 15 लाख रुपये के भवन को दक्षिणटोला-शहर कोतवाली पुलिस के साथ राजस्व की टीम ने कुर्क किया। यह कार्रवाई सीओे सिटी के नेतृत्व में की गई। कुर्क करने का आदेश बीते आठ अप्रैल को जिलाधिकारी द्वारा जारी करने के बाद यह कार्रवाई की गई।
विज्ञापन

सीओ सिटी अंजनी पांडेय के नेतृत्व में शहर कोतवाली, दक्षिणटोला थाने की पुलिस फोर्स के साथ राजस्व अमला हिस्ट्रीशीटर एनडीपीएस एक्ट संबंधित शातिर अभियुक्त बदरूद्दीन खान पुत्र मंसूर अली निवासी मुंशीपुरा नई बस्ती (भाई के ट्यूबवेल के पास) पहुंची।
विज्ञापन

संयुक्त टीम ने अवैध धन से पुस्तैनी मकान पर आलीशान भवन जिसकी अनुमानित कीमत 15 लाख 70 हजार रुपये है, उसे कुर्क किया। एसपी इलामारन जी ने बताया कि आरोपी बदरूद्दीन खान के पास आय का ऐसा कोई वैध स्रोत नही है जिससे वह ऐसी बेशकीमती तीन मंजिला मकान बनाया जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

बताया कि उनके द्वारा इस संबंध में कार्रवाई को लेकर बीते 22 फरवरी को इस तीन मंजिला मकान को कुर्क करने की संस्तुति की गई थी। जिसके क्रम में जिलाधिकारी प्रवीण मिश्रा द्वारा बीते आठ अप्रैल को मकान को कुर्क करने का आदेश जारी किया गया था। बताया कि जिस शातिर हिस्ट्रीशीटर के खिलाफ यह कार्रवाई की गई है। उस पर शहर कोतवाली में एनडीपीएस एक्ट में शहर कोतवाली में तो एक सरायलंखसी थाने में मुकदमा दर्ज है। इसके अलावा शहर कोतवाली में ही यूपी गैंगस्टर एक्ट के तहत भी मुकदमा दर्ज है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed