{"_id":"594ab6e84f1c1b82178b4723","slug":"bachiyu-jam-on-demands","type":"story","status":"publish","title_hn":"मांगों पर भाकियू ने लगाया जाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मांगों पर भाकियू ने लगाया जाम
अमर उजाला ब्यूरो/मऊ
Updated Wed, 21 Jun 2017 11:42 PM IST
विज्ञापन
मांगों को लेकर सड़क जाम करते किसान यूनियन के नेता।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भारतीय किसान यूनियन के कार्यकर्ताओं ने अपनी विभिन्न समस्याओं को लेकर स्थानीय कस्बा स्थित शहीद स्मारक पर बुधवार को किसानों की समस्या को लेकर धरना प्रदर्शन किया। साथ ही सुनवाई नहीं होने पर आठ सूत्री मांगों को लेकर कस्बे की मुख्य सड़क को जाम कर दिया। आधे घंटे तक चले जाम के चलते सड़क के दोनों तरफ वाहनों की लंबी कतारें लग गई। सड़क जाम किए लोगों ने सरकार विरोधी नारे भी लगाए। सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंचे उप जिलाधिकारी को आंदोलनकारियों ने राष्ट्रपति के नाम संबोधित आठ सूत्री मांग पत्र सौंपा। उपजिलाधिकारी के सभी मांगो पर विचार करने और शेष के लिए राष्ट्रपति को पत्र भेजने के आश्वासन देने के बाद जाम समाप्त हुआ। तब जाकर सड़क पर आवागमन बहाल हुआ।
धरना प्रदर्शन के दौरान किसान नेता सुरेश यादव ने कहा कि हर सरकार में किसान मारा जाता है। किसानों की बदहाली पर सरकार गंभीर नहीं है।अगर सरकार गंभीर है तो स्वामीनाथन आयोग की रिपोर्ट को लागू करें। गन्ने का अविलंब भुगतान सहित पेंशन आदि की व्यवस्था करे। जिलाध्यक्ष गया यादव ने कहा कि किसान अगर देश की रीढ़ है तो उसे बचाए रखने के लिए सरकार को हर संभव कोशिश करनी चाहिए। जाम स्थल पर पहुंचे उपजिलाधिकारी सुरेंद्रनाथ मिश्र को राष्ट्रपति के नाम सम्बोधित मांग पत्र सौंपा। सुरेश यादव, मिथिलेश यादव, सदानंद मौर्य, परमानंद, चन्द्रशेखर, रमावती देवी, अवधेश यादव, महेश्वरी देवी आदि उपस्थित रहे।