फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Baba Khatu Shyam's fun-loving devotees

बाबा खाटू श्याम की मस्ती में डूबे रहे श्रद्धालु

Wed, 01 Nov 2017 11:25 PM IST
mau news
mau news Updated Wed, 01 Nov 2017 11:25 PM IST
विज्ञापन
Baba Khatu Shyam's fun-loving devotees
बाबा देहलुदास मंदिर पर बाबा खाटूश्याम के जन्मदिन पर सजा श्याम दरबार।
नगर में मंगलवार को बाबा खाटू श्याम की मस्ती में रातभर डूबे रहे श्रद्धालु। नगर के ढेकुलियाघाट स्थित बाबा देहलूदास मंदिर और राजस्थान भवन में खाटू श्याम जन्मोत्सव बड़े धूमधाम से मनाया गया। इस दौरान बाबा को सवामनी का भोग भी लगाया गया। साथ उनका आकर्षक श्रृंगार भी हुआ।
विज्ञापन

नगर के ढेकुलियाघाट पर बाबा श्याम का जन्मोत्सव कार्तिक मास के देव उठनी एकादशी मंगलवार के दिन बड़ी धूम धाम से मनाया जा रहा है 7 बाबा श्याम के जन्मदिवस को लेकर भक्तो में  काफी उमंग रहा। गायक विजय तुलस्यान ने  खाटू का तोरण द्वार बैकुंठ का द्वारा है और रंगीन गुब्बारो से मंडप सजाया है, मेवे मिश्री का केक मंगाया है गीत प्रस्तुत कर सभी का मनमोह लिया। वहीं नितिल खंडेलवाल श्याम सलोना मेरा बाबा गीत प्रस्तुत कर सभी को झूमने पर मजबूर कर दिया। देर रात तक लोगों ने भंडारे में प्रसाद ग्रहण किया।इस दौरान आयोजक श्रवण सराफ, मनु बासोतिया, पवन बासोतिया, शंकर अग्रवाल, विजय केडिया, धनश्याम कल्यानिया आदि मौजूद रहे। इसीक्रम में राजस्थान भवन में भी बाबा खाटू श्याम का दरबार सजा। जिसमें रातभर श्रद्घालुओं ने भजन कीर्तन किया। इस दौरान मुख्य रुप से आलोक खंडेलवाल, रमेश परमानंदका, सत्यानारायण, संजय खंडेलवाल, सुनील गुप्ता, राजेश जैन ,संजय टेलर, राकेश वर्मा, रोहित और आकाश आदि मौजूद रहे।पुनीत
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed