{"_id":"62473da7adef0306663a7b76","slug":"awareness-about-vaccination-is-increasing-among-parents-along-with-children-mau-news-vns646116913","type":"story","status":"publish","title_hn":"बच्चों के साथ अभिभावकों में टीकाकरण को लेकर बढ़ रही है जागरूकता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बच्चों के साथ अभिभावकों में टीकाकरण को लेकर बढ़ रही है जागरूकता
जिला अस्पताल में किशोरी को कोविड की वैक्सिन लगातीं स्वास्थकर्मी।संवाद
- फोटो : MAU
Link Copied
मऊ। कोरोना से बचने को लेकर चरणबद्ध तरीके से टीकाकरण कराया जाना जारी है। 16 मार्च से 50 से ज्यादा अस्पतालों पर 12 से 14 वर्ष के बच्चों को टीका लगाया जा रहा है। कई लाभार्थी ऐसे हैें जो खुद जागरूक होकर टीकाकरण तो करा रहे है, साथ ही दूसरों को भी प्रेरित कर रहे है। अभिभावकों का कहना है कि यह बात सही है कि कोरोना से बचाव के लिए टीका ही उपाय है। जिले में सरकार ने तीन जनवरी से 15 से 18 साल के किशोरों के लिए कोरोनारोधी टीकाकरण शुरू किया था। उस समय तीसरी लहर थी, इससे बचने के लिए अभिभावकों ने किशोरों को ज्यादा से ज्यादा टीके लगवाने में रूचि ली थी। सकारात्मक परिणाम यह हुआ है कि एक लाख 51 हजार किशोरों ने टीकाकरण कराया। वहीं 16 मार्च से 12 से 14 वर्ष आयु के बच्चों का टीकाकरण जारी है, जिले में 93 हजार बच्चों का टीकाकरण करना है। शुक्रवार को 10 हजार किशोर-किशोरियों का टीकाकरण किया जा चुका है। जिला एवं महिला अस्पताल सहित नगर के चार अर्बन सहित 40 पीएचसी और दस सीएचसी पर टीकाकरण हो रहा है। वर्तमान में एक बूथ पर दिनभर में मुश्किल से 20 से 25 किशोर ही टीका लगवाने पहुंच रहे हैं। इसकी एक वजह इस समय परीक्षाएं होना भी माना जा रहा है। उन्हें लगता है कि अगर टीका लगने के बाद बुखार या अन्य कोई समस्या हुई तो परीक्षा में बाधा आएगी। हालांकि अभी तक ऐसी कोई परेशानी नहीं हुई है। जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ. बीके यादव ने बताया कि टीकाकरण कम होने की एक वजह परीक्षा चलना माना जा रहा है। उनका कहना है कि सभी अभिभावक अपने बच्चों को टीका जरूर लगवाएं और कोरोना संक्रमण के खतरे से बचाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।