फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Auto parts shop suffers losses worth lakhs due to fire.

Mau News: ऑटो पार्ट्स की दुकान में आग से लाखों का नुकसान

Fri, 09 Oct 2026 11:18 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 09 Oct 2026 11:18 PM IST
विज्ञापन
Auto parts shop suffers losses worth lakhs due to fire.
घोसी कोतवाली क्षेत्र के भटमिला बाजार में गुरुवार की देर रात अज्ञात कारणों से ऑटो पार्ट्स की दुक
घोसी कोतवाली क्षेत्र के भटमिला बाजार में बृहस्पतिवार की रात ऑटो पार्ट्स की दुकान में आग लग गई। घटना में लाखों रुपये का सामान जल गया। बाजार के लोगों ने दुकानदार सुनील राजभर को घटना की जानकारी दी। रात के अंधेरे में ग्रामीणों की मदद से किसी तरह आग पर काबू पाया।
विज्ञापन

भटमिला राजभर बस्ती निवासी सुनील राजभर का भटमिला बाजार में छह साल से ऑटो पार्ट्स की दुकान चलाते हैं। रोज की तरह बृहस्पतिवार की शाम दुकान बंद करके घर चले गए थे। देर रात अचानक दुकान में आग लग गई। दुकान से आग की लपटें उठती देख पड़ोस के सुनील को इसकी सूचना उन्हें दी। बताया कि जानकारी मिलते ही वह मौके पर पहुंचे और ग्रामीणों की मदद से आग बुझाने का प्रयास करने लगे। आग बुझाने तक दुकान में रखा सामान पूरी तरह जलकर नष्ट हो गया। सुनील राजभर ने बताया कि उन्होंने रिश्तेदारों से रुपये उधार लेकर दुकान के लिए सामान खरीदा था। आग में सामान जल जाने से उनके सामने आर्थिक संकट खड़ा हो गया है। दुकान के आसपास लगा ट्रांसफार्मर जलने के कारण पिछले पांच दिनों से बिजली आपूर्ति बाधित है। ऐसे में बिजली के शॉर्ट सर्किट से आग लगने की आशंका नहीं है।
विज्ञापन

कोतवाल रविंद्रनाथ राय ने बताया कि सूचना मिलने पर पुलिस चौकी की टीम पहुंची थी। बिजली आपूर्ति बाधित होने से शॉर्ट सर्किट की आशंका नहीं है। दुकानदार की तरफ से अभी तहरीर नहीं मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed