फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Auto-car collided head-on, seven passengers injured

Mau News: आमने-सामने भिड़े ऑटो-कार, सात यात्री घायल

Fri, 22 Mar 2024 02:33 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 22 Mar 2024 02:33 AM IST
विज्ञापन
Auto-car collided head-on, seven passengers injured
मऊ। शहर कोतवाली क्षेत्र बलिया मोड़ स्थित एक मैरिज हॉल के पास बृहस्पतिवार की दोपहर दो बजे के करीब एक ऑटो और कार की आमने-सामने जोरदार टक्कर हो गई। इसमें ऑटो में सवार कुल सात लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। जबकि कार का अगला हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया। वहीं घायलों को लोगों की मदद से जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। सूचना पाकर मौके पर पुलिस भी पहुंच गई।
विज्ञापन

एक ऑटो हलधरपुर से सवारी भरकर जिला मुख्यालय आ रहा था। अभी वह शहर कोतवाली क्षेत्र के बलिया मोड़ स्थित एक मैरिज हॉल के पास पहुंचा ही था कि सामने से आ रही एक बेकाबू कार ने ऑटो में जोरदार टक्कर मार दी। जिसमें ऑटो में सवार फूलमती 42, राजकुमार 45, आजाद 20 और रियांशी सात माह के साथ ज्योति दुबे 38 और बलिया के पकड़ी थाना क्षेत्र के आकाश 26 पुत्र, अनुराग 23 गंभीर रूप घायल हो गए। जबकि जबकि घटना के समय ऑटो में 11 लोग सवार थे, जिसमें ऑटो चालक सहित चार लोग बाल-बाल बच गए। सभी घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां आकाश की हालत गंभीर होन पर डॉक्टरों ने उसे वाराणसी के लिए रेफर कर दिया है। इस मामले में पुलिस ने ऑटो और कार को थाने ले आई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed