{"_id":"642db4202562f0ebd70ec166","slug":"attempt-to-kill-by-connecting-electric-wire-mau-news-c-20-1-139786-2023-04-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mau News: बिजली का तार जोड़कर से जान लेने की कोशिश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mau News: बिजली का तार जोड़कर से जान लेने की कोशिश
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
थाना क्षेत्र के भेड़कुल सुल्तानपुर निवासी एक व्यक्ति की उसके ससुर के पट्टीदार ने चार अप्रैल की देर रात करंट का झटका देकर मारने की कोशिश की। आहट पाकर परिजनों की आंख खुल गई। उनके शोर मचाने पर आरोपी धमकी देते हुए भाग गया। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध मुकदमा दर्ज किया। 13 घंटे बाद आरोपी को तिघरा गेट के पास से चाकू के साथ गिरफ्तार कर आर्म्स एक्म में मुकदमा दर्ज किया। थाना क्षेत्र के भेड़कुल सुल्तानपुर निवासी बृजेश कुमार मौर्य की तहरीर पर दर्ज मुकदमे के अनुसार उसकी शादी बलिया जिले के उभांव थाने के शाहपुर निवासी विजय शंकर वर्मा की इकलौती पुत्री सरोज से हुई है। विजय शंकर वर्मा की जमीन को लेकर उनके पड़ोसी अजय वर्मा से विवाद है।
आरोप है कि उसी विवाद को लेकर अजय वर्मा बीते मंगलवार की रात भेड़कुल आया। रात लगभग 1:45 बजे सरकारी ट्यूबवेल से बिजली का तार जोड़ते हुए बृजेश के घर तक लाया।
आहट पाने पर परिजन जग गए तो अजय ने जान से मारने की धमकी देते हुए कहा कि हमारे गांव शाहपुर की जमीन लेने की कोशिश करोगे तो पूरे परिवार को खत्म कर देंगे। आरोपी अपने साथ लोहे का सब्बल और मिर्च पाउडर भी लाया था। पुलिस ने अजय के विरुद्ध संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज किया।
विज्ञापन
पुलिस आरोपी की तलाश कर ही रही थी कि तिघरा गेट पर एक संदिग्ध व्यक्ति को देख पुलिस ने रुकने का इशारा किया। इसपर वह भागने लगा। पुलिस ने उसे दौड़ाकर पकड़ लिया। पकड़े गया व्यक्ति शाहपुर निवासी अजय वर्मा निकला। पुलिस ने उसके पास से चाकू बरामद किया। पुलिस ने आरोपी अजय के विरुद्ध शस्त्र अधिनियम के तहत एक और मुकदमा दर्ज किया।