{"_id":"6830ba8007394454c20c4073","slug":"attachment-notice-pasted-on-the-house-of-the-councillor-and-his-brother-mau-news-c-295-1-mau1002-128329-2025-05-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mau News: सभासद और उसके भाई के घर कुर्की का नोटिस चस्पा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mau News: सभासद और उसके भाई के घर कुर्की का नोटिस चस्पा
विज्ञापन
घोसी। स्थानीय कोतवाली पुलिस ने शुक्रवार को नगर पंचायत के जमीलुपर मिर्जापुर में पहुंचकर वर्तमान सभासद और उसके भाई के घर कुर्की की नोटिस चस्पा किया है। लखनऊ में जमीन दिलाने के नाम पर चाची से 1.35 करोड़ रुपये गबन का मामला है। मुकदमा दर्ज होने के बाद बीते एक साल से सभासद और उसका भाई फरार चल रहा है।
आगामी 28 मई तक न्यायालय में हाजिर नहीं होने पर पुलिस कुर्की की कार्रवाई करेगी। जमालपुर मिर्जापुर निवासी वर्तमान सभासद पद्माकर मौर्य उर्फ सिंटू, उसका भाई दिवाकर मौर्य और पत्नी सोनी सिंह ने लखनऊ में जमीन दिलाने के लिए अपनी चाची संगीता मौर्या की 12 जगहों की जमीन बेचवा दिए। जमीन बेचकर मिले 97,75,000 रुपये बैंक खाता से, एक बार में 14 लाख और दूसरी बार में 23 लाख रुपये नगदी (1.35 करोड़ रुपये) ले लिए। पूरी धनराशि वर्ष 2018 से 22 जुलाई 2022 तक लिए। एक साल बीतने के बाद भी न तो पैसे लौटाए न ही जमीन दिलाए। संगीता मौर्या की शिकायत व पुलिस अधीक्षक के आदेश पर 23 मार्च 2024 को तीनों के खिलाफ धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज हुआ था।
तब से तीनों फरार चल रहे हैं। पुलिस ने कई जगह दबिश दी लेकिन पकड़ में नहीं आए। इसे लेकर न्यायालय ने कुर्की की कार्रवाई करने के लिए घोसी पुलिस को निर्देशित किया था। जिसके अनुपालन में घोसी पुलिस ने शुक्रवार को डुगडुगी बजवाकर नोटिस चस्पा की। 25 मई को न्यायालय में हाजिर नहीं होने पर कुर्की की चेतावनी दी।