फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   ATM closed in mau

बैंक रहे बंद तो एटीएम के शटर भी गिरे रहे

Sun, 18 Dec 2016 10:57 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला,मऊ
ब्यूरो/अमर उजाला,मऊ Updated Sun, 18 Dec 2016 10:57 PM IST
विज्ञापन
ATM closed in mau
तीन दिन बाद फिर वही हाल, नहीं मिला कैश - फोटो : अमर उजालाा
नोटबंदी के 41वें दिन भी जिले के एटीएम पहले की तरह बहाल नहीं हो सके हैं। रविवार को जहां बैंकों की बंदी रही वहीं एटीएम के भी शटर गिरे रहे। एटीएम के बंद होने से लोग पैसा निकालने के लिए इस एटीएम से उस एटीएम तक का चक्कर लगाते रहे लेकिन उनके हाथ निराशा ही हाथ लगी।
विज्ञापन

रविवार को बैंक बंद होने के चलते लोगों की आस एटीएम पर लगी थी लेकिन वह भी  अधिकांश बंद रहे। एक हजार और 500 रुपये के नोट बंद  होने के पहले दिन से लेकर आज तक लोगों की परेशानी पहले की तरह सामान्य नहीं  हो पाई। कोई शादी विवाह के लिए परेशान है तो कोई शादी विवाह में निमंत्रण और उपहार सहित विभिन्न जरुरत के सामान खरीदने के लिए अपने खाते से अपना ही  रुपया निकालने के लिए परेशान है। रविवार को कई लोग अधिकांश एटीएम के शटर बंद  होने एवं उनमें पैसा न होने के चलते जगह-जगह चक्कर लगाते रहे। हाजीपुर निवासी मुन्नर चौहान ने बताया कि उसके पास चेक बुक नहीं है। वह एटीएम से दो दिन से पैसा निकालने के लिए परेशान है। शनिवार को लंबी लाइन लगाने के बाद भी उसे कैश नहीं मिला। रविवार को नगर के कई एटीएम का चक्कर लगाया लेकिन उसे कैश नहीं मिला। यही हाल सुहैल अहमद का था। उसके घर पर उसकी पत्नी की तबीयत रविवार को खराब हो गई। वह एटीएम पर इधर से उधर भटकता रहा लेकिन कहीं भी उसे एटीएम में पैसा नहीं मिला। अधिकांश एटीएम के शटर गिरे। कुछ खुले भी रहे तो उसमें कैश न होने से वह शो पीस ही बने रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed