फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   At the Sheetla Mata Temple, 10,000 devotees recited the Hanuman Chalisa 125,000 times.

Mau News: शीतला माता मंदिर में 10 हजार श्रद्धालुओं ने किया सवा लाख श्री हनुमान चालीसा का पाठ

Sun, 14 Dec 2025 10:53 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 14 Dec 2025 10:53 PM IST
विज्ञापन
At the Sheetla Mata Temple, 10,000 devotees recited the Hanuman Chalisa 125,000 times.
शीतला माता मंदिर में आरती करते श्रद्धालु। संवाद - फोटो : संवाद
मऊ। श्री हनुमत कृपा सेवा समिति द्वारा आयोजित सवा लाख हनुमान चालीसा पाठ में 10 हजार से अधिक श्रद्धालु उमड़ पड़े। शीतला माता मंदिर में रविवार को संकल्प पूजन, संगीतमय सुंदरकांड से प्रारंभ हुआ अनुष्ठान एक साथ सवा लाख हनुमान चालीसा पाठ से पूर्ण हुआ।
विज्ञापन

इस दौरान बागेश्वर धाम आश्रम पीठाधीश्वर धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री (बाबा बागेश्वर) ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से आयोजकों को साधुवाद देते हुए सभी श्रद्धालुओं को आशीर्वाद दिया। इस पुनीत कार्यक्रम से गदगद उन्होंने कहा कि मैं शीघ्र ही मऊ आना चाहूंगा।
विज्ञापन

हनुमत कृपा सेवा समिति ने शीतला माता मंदिर में रविवार को एक साथ सवा लाख हनुमान चालीसा पाठ का आयोजन किया था। इसके लिए कमेटी के सदस्यों ने हनुमान जी महाराज का भव्य दरबार तैयार कराया था। जनपद के विभिन्न हिस्सों से श्रद्धालु हजारों की संख्या में शीतला माता मंदिर पहुंचे, जहां पूरा प्रांगण भर गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

लगभग 10 हजार से अधिक लोगों द्वारा विधि विधान के साथ पूजन अर्चन, संकल्प करते हुए सामूहिक हनुमान चालीसा का पाठ किया गया। संकल्पित लोगों द्वारा समय के साथ पूजन अर्चन प्रारंभ किया गया। श्री हनुमान चालीसा पाठ शुरू होने से पूर्व संगीतमय सुंदरकांड पाठ किया गया। दोपहर को दरबार का पट लगाकर भगवान को भोग प्रसाद भी लगाया गया। हनुमान चालीसा पूर्णाहुति उपरांत लगभग 25 हजार लोगों के महाप्रसाद की व्यवस्था की गई।

इस ऐतिहासिक कार्यक्रम को सम्पन्न कराने में हनुमत कृपा सेवा समिति संस्थापक अध्यक्ष चंद्रशेखर अग्रवाल, अजय गुप्ता, रवि बरनवाल, डॉ. एस लाल, रामप्यारे गुप्ता, आशीष प्रजापति, अरुण वर्मा, सुशील जायसवाल, डॉ. राजकुमार सिंह आदि उपस्थित रहे।

शीतला माता मंदिर में आरती करते श्रद्धालु। संवाद

शीतला माता मंदिर में आरती करते श्रद्धालु। संवाद- फोटो : संवाद

शीतला माता मंदिर में आरती करते श्रद्धालु। संवाद

शीतला माता मंदिर में आरती करते श्रद्धालु। संवाद- फोटो : संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed