फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Assessment of flood damage sought; memorandum submitted to SDM.

Mau News: बाढ़ से हुए नुकसान का कराया जाए आकलन, एसडीएम को सौंपा ज्ञापन

Tue, 06 Oct 2026 11:38 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 06 Oct 2026 11:38 PM IST
विज्ञापन
Assessment of flood damage sought; memorandum submitted to SDM.
मधुबन में बाढ़ग्रस्त क्षेत्र की समस्या को लेकर ज्ञापन देते भरत भैया।
मधुबन। बहुजन समाज पार्टी के नेताओं ने बाढ़ पीड़ितों की समस्याओं को लेकर राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन एसडीएम दीपक सिंह को सौंपा। उन्होंने सरयू नदी की बाढ़ से प्रभावित गांवों में फसल, मकान और मवेशियों के नुकसान का मुआवजा दिलाने की मांग की।
विज्ञापन

ज्ञापन में कहा गया कि सरयू नदी में आई बाढ़ से तहसील क्षेत्र के नदी किनारे बसे गांवों में जनजीवन प्रभावित हुआ है। जलस्तर में कमी आने के बावजूद हजारों एकड़ खड़ी फसल डूबने से किसानों के सामने संकट है। कई ग्रामीणों के कच्चे मकान क्षतिग्रस्त हुए हैं। बाढ़ पीड़ितों को भोजन, शुद्ध पेयजल, तिरपाल और दवाइयां उपलब्ध कराने तथा आपातकालीन चिकित्सा शिविर लगाने की मांग की।
विज्ञापन

उन्होंने नष्ट हुई फसलों, मवेशियों और क्षतिग्रस्त मकानों का निष्पक्ष सर्वे कराकर उचित मुआवजा देने की मांग की। इस अवसर पर भरत भैया, राम प्रसाद चौधरी, शैलेंद्र कुमार, भोला प्रसाद, जय हिंद कुमार, राम नयन साहनी आदि शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed