{"_id":"67fe6178d7edac137303f1ed","slug":"asha-workers-protested-accused-chc-in-charge-of-indecency-2025-04-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mau News: आशा कार्यकर्ताओं ने विरोध प्रदर्शन किया, सीएचसी प्रभारी पर अभद्रता, रिश्वत मांगने का आरोप लगाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mau News: आशा कार्यकर्ताओं ने विरोध प्रदर्शन किया, सीएचसी प्रभारी पर अभद्रता, रिश्वत मांगने का आरोप लगाया
Tue, 15 Apr 2025 07:10 PM IST
नितीश कुमार पांडेय
अमर उजाला नेटवर्क, मऊ
अमर उजाला नेटवर्क, मऊ
Published by: नितीश कुमार पांडेय
Updated Tue, 15 Apr 2025 07:10 PM IST
सार
सीएचसी प्रभारी के विरोध में उतरी आशा कार्यकर्ताओं ने जमकर विरोध दर्ज किया। सीएचसी प्रभारी पर रिश्वत मांगने का आरोप लगाया और कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन
आशा कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन किया
- फोटो : Amar Ujala
विस्तार
मुहम्मदाबाद गोहना ब्लाक की आशा कार्यकर्ताओं का एक दल मंगलवार को कलेक्ट्रेट कार्यालय के परिसर में पहुंचा। यहां मुहम्मदाबाद गोहना सीएचसी प्रभारी के विरूद्ध नारेबाजी कर कार्रवाई की मांग को लेकर सिटी मजिस्ट्रेट को ज्ञापन सौंपा। प्रभारी पर अभद्रता और रिश्वत मांगने का आरोप लगाते हुए इसकी जांच करने की मांग की।
विज्ञापन
उषा देवी, रीता देवी, सुमित्रा देवी, शशीकला, चिंता देवी, आशा देवी, शीला देवी, इंद्रवति, कुसुम, लक्ष्मी देवी, रंभा देवी, प्रीती देवी, बिंदू देवी, पुष्पा देवी, चंपा देवी के नेतृत्व में बड़ी संख्या में आशा कार्यकर्ता जुलूस कलेक्ट्रेट परिसर के धरना प्रदर्शन स्थल पर पहुंचा। यहां प्रदर्शन करते हुए आशा कार्यकर्ताओं ने आरोप लगाया कि मुहम्मदाबाद गोहना सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर काफी अव्यवस्था का आलम पसरा हुआ है।
विज्ञापन
आरोप लगाया कि सीएचसी प्रभारी न केवल आशा कार्यकर्ताओं से गलत व्यवहार करे है बल्कि समय से मानदेय देने के नाम पर हमसें दौ सौ रूपया की रिश्वत की मांग की जाती है।इतना ही नहीं जब कोई खुलकर इसका विरोध करता है तो उसे अपने पद की ताकत का धौंस देकर धमकाने का काम भी किया जाता है। मांग की इस मामले की प्रशासन जांच कराकर हटाने के साथ उनके खिला उचीत कार्रवाई की मांग की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन