{"_id":"690cf596321f12f1ea03e47a","slug":"asha-workers-and-asha-companions-staged-a-sit-in-protest-mau-news-c-295-1-svns1028-135938-2025-11-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mau News: आशा कार्यकर्ताओं और आशा संगिनी ने किया धरना प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mau News: आशा कार्यकर्ताओं और आशा संगिनी ने किया धरना प्रदर्शन
विज्ञापन
सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर सीएचसी घोसी में विरोध प्रदर्शन करती आशा और संगिनी।संवाद
मऊ। जिले के विभिन्न ब्लॉक क्षेत्र में कार्यरत आशा कार्यकर्ताओं और आशा संगिनियों की चार माह की प्रोत्साहन राशि बाकी है। इसके भुगतान के लिए विभिन्न ब्लाॅक क्षेत्र की आशा कार्यकर्ताओं और आशा संगिनियों ने बृहस्पतिवार को प्रदर्शन किया।आशाओं ने कहा कि लगातार चार माह से प्रोत्साहन राशि न मिलने से परिवार का खर्च नहीं चल पा रहा है।
मुहम्मदाबादगोहना : सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र से जुड़े विभिन्न गांवों की आशा और आशा संगिनियों ने एक नवंबर से कलमबद्ध हड़ताल शुरू की है। बृहस्पतिवार को आशाओं और आशा संगिनियों ने एक बार फिर धरना देते हुए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर प्रदर्शन किया। मांगों के संबंध में मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में कहा है कि आशाओं और आशा संगिनियों का मार्च और जुलाई से अक्तूबर तक का भुगतान नहीं हुआ है। इसको लेकर कई बार अधीक्षक और जिलाधिकारी को पत्र भेजा गया लेकिन कार्रवाई नहीं हुई। आशा बहू कल्याण समिति की अध्यक्ष सीमा सिंह और मधुबाला राय का कहना है कि आशा कार्यकर्ताओं और संगिनियों का मार्च का भुगतान नहीं हुआ है। कहा कि आभा और आयुष्मान कार्ड के पारिश्रमिक का भुगतान नहीं किया जा रहा है। कार्यकर्ताओं ने भुगतान में धांधली का आरोप लगाकर जांच किए जाने की मांग की। कहा कि भुगतान के लिए कई बार पत्र भेजा गया लेकिन सिर्फ आश्वासन ही मिला है। बताया कि 1 नवंबर से अनिश्चितकालीन हड़ताल की जा रही है। प्रदर्शन करने वालों में सुनीता, मनोरमा, संगीता सरोज, मुन्नी, उमा, गुड्डी, चंपा, फरदीन, मीता, मधुबाला आदि रहीं।
सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मुहम्मदाबाद गोहना के अधीक्षक डॉ. रामबदन ने बताया कि आशा कार्यकर्ताओं और आशा संगिनियों के भुगतान की समस्या नए पोर्टल के कारण आ रही है। मार्च का भुगतान खाते में भेज दिया गया है। एक सप्ताह के अंदर सभी बकाये का भुगतान हो जाएगा। भुगतान में घोटाला और अनियमितता का आरोप गलत है।
विज्ञापन
घोसी : आशा बहू कल्याण समिति के तत्वावधान में आशा कार्यकर्ताओं और संगिनियों ने बृहस्पतिवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर प्रदर्शन कर विरोध जताया। आशा कार्यकर्ताओं का कहना था कि जब तक पारिश्रमिक का भुगतान नहीं किया जाता, तब तक आंदोलन जारी रहेगा। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि शीघ्र भुगतान नहीं किया गया तो आंदोलन तेज किया जाएगा। ब्लॉक अध्यक्ष रेनू भारती ने कहा कि महीनों से बकाया प्रोत्साहन राशि न मिलने से आशा कार्यकर्ता आर्थिक संकट में हैं। इस दौरान पूनम देवी, कमला देवी, इंद्रलेश रिजवाना, चंदा देवी, नीलम सिंह, होशिला आदि शामिल थे।