फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   As soon as the heat power crisis deepened

गर्मी शुरू होते ही गहराने लगा बिजली संकट

Thu, 07 Apr 2016 12:32 AM IST
mau
mau Updated Thu, 07 Apr 2016 12:32 AM IST
विज्ञापन
As soon as the heat power crisis deepened
‌ब‌िजली - फोटो : अमर उजाला
जैसे जैसे मौसम में गर्मी की तल्खी बढ़ रही है वैसे वैसे अघोषित बिजली कटौती में भी बढ़ोतरी होते जा रही है। इसके चलते नगर सहित जिले के विभिन्न इलाकों में विद्युत आपूर्ति व्यवस्था चरमरा गई है।
विज्ञापन


बुनकरों की मानें तो नगर में 20 घंटे की जगह लगातार 10 घंटे भी बिजली नहीं मिल रही है। वहीं ग्रामीण इलाकों में विद्युत आपूूर्ति व्यवस्था दयनीय होती जा रही है। विद्युत उपकेंद्रों में तकनीकी खामी, जर्जर तारों के टूटने तथा ट्रिपिंग का सिलसिला जारी है।
विज्ञापन


इससे क़ृषि कार्य भी प्रभावित हो रहा है। कुटीर उद्योग तो दम ही तोड़ रहे हैं। विभागीय अधिकारी विद्युत आपूर्ति व्यवस्था में सुधार होने  की बात कहकर अपना पल्ला झाड़ ले रहे हैं।  नगर का साड़ी प्रमुख व्यवसाय है। कम बिजली मिलने से बुनकरों को पर्याप्त काम नहीं मिल पा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


ग्रामीण क्षेत्रों में मड़ाई कार्य तेजी से चल रहा है। बिजली संकट बढ़ता ही जा रहा है। ग्रामीण क्षेत्रों में विद्युत आपूर्ति का कोई शेड्यूल ही नहीं रह गया है। देर रात में बिजली आ रही है। तड़के से ही गुल हो जा रही है। किसानों की मांग कम से कम 20 घंटे की है। 

ग्रामीणों के अनुसार प्रत्येक दिन कम से कम 20 बार  फीडर ट्रिप कर जा रहा है। जर्जर तार के टूटने, फाल्ट तथा  विद्युत उपकेंद्रों में तकनीकी खामी आने से घंटों बिजली गुल हो जा रही है। विद्युत कर्मी शटडाउन लेकर जब तक फाल्ट ढूंढते हैं तब तक बिजली गुल होने का समय हो जाता है।


ब्लाकों में विद्युत आपूर्ति व्यवस्था पर नजर डाला जाए तो घोसी ब्लाक में 10 घंटा, फतहपुर मंडाव में छह घंटे, रतनपुरा ब्लाक में पांच घंटा, परदहां में आठ घंटे, मुहम्म्दाबादगोहना ब्लाक में 11 घंटे, दोहरीघाट ब्लाक में नौ घंटे है। शेष ब्लाकों में लगभग यही स्थिति है। कंट्रोल रूम से जारी किए गए शेड्यूल का कोई समय नहीं है।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed