फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   As soon as the cold started, the purchase of warm clothes started gaining momentum

ठंड शुरू होते ही जोर पकड़ने लगी गर्म कपड़ों की खरीदारी

Tue, 23 Nov 2021 11:54 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 23 Nov 2021 11:54 PM IST
विज्ञापन
As soon as the cold started, the purchase of warm clothes started gaining momentum
मऊ। नवंबर माह के तीसरे सप्ताह में ठंड पड़ने के चलते गर्म कपड़ों की खरीदारी भी जोर पकड़ने लगी है। नगर सहित जिले के प्रमुख बाजारों में गर्म कपड़ों की दुकानें सजने लगी है।सर्दी शुरू होते ही नगर के सहादतपुरा, सिंधी कालोनी, रौजा सहित मुहम्मदाबाद गोहना, मधुबन, दोहरीघाट, चिरैयाकोट, घोसी सहित विभिन्न बाजारों में गर्म कपड़ों की दुकानें सजने लगी हैं। इन दुकानों पर दुकानदारों ने कंबल, जैकेट, स्वेटर, मोफलर, मोजे आदि पाट दिए हैं। इसके अलावा बाजार में कोट, जैकेट के साथ स्वेटर की मांग में तेजी आई है। शापिंग मॉल तथा दुकानों में इन दिनों रौनक बढ़ने लगी है। खास कर युवाओं में लेटेस्ट जैकेट की डिमांड की जा रही है। वहीं मार्केट में रजाई भरने का काम भी शुरू हो गया है।
विज्ञापन

सुबह-शाम घर से निकलने से पहले लोगों को गर्म कपड़ों की जरूरत पड़ रही है। ऐसे में लोग बाजार का रुख कर रहे हैं। व्यापारियों के अनुसार लॉकडाउन में कपड़ा कारोबार बेहद मंदा रहा। ऑनलाइन खरीदारी का चलन बढ़ने से बाजार प्रभावित हुआ है। ग्राहक ऑनलाइन ऑर्डर बुक कर गर्म कपड़े मंगाने लगे हैं। ऑनलाइन शॉपिग में समय और मेहनत दोनों बच जाती है, इसलिए ऑनलाइन शॉपिग की ओर लोगों का रुझान अधिक हो रहा है। इससे कारोबार पर असर पड़ने लगा है। नगर के सहादतपुरा स्थित एक दुकान के दुकानदार जयप्रकाश सिंह, मधुबन के दुकानदार महेंद्र कुमार सिंह का कहना है कि लगातार दो वर्ष से कारोबार मंदा रहा। खर्च निकालना मुश्किल हो रहा था। अब कोरोना संक्रमण की दूसरी लहर सामान्य होने के बाद सुधार होने लगा है। इस वर्ष कारोबार अच्छा होने की उम्मीद है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed