फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Arvind Rajbhar supported the demands of farmers

Mau News: अरविंद राजभर ने किसानों की मांगों का समर्थन किया

Sun, 07 Jun 2026 12:00 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 07 Jun 2026 12:00 AM IST
विज्ञापन
Arvind Rajbhar supported the demands of farmers
कोपागंज के शहरोज में किसानों से वार्ता करते सुभासपा के राष्ट्रीय महासचिव अरविंद राजभर।संवाद
प्रस्तावित आवास विकास कॉलोनी के लिए भूमि अधिग्रहण के मुद्दे पर शनिवार को शहरोज गांव पहुंचे सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के प्रमुख महासचिव और पार्टी प्रवक्ता अरविंद राजभर ने किसानों की मांगों का समर्थन किया।
विज्ञापन

ग्रामीणों के आमंत्रण पर आयोजित बैठक को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि किसानों को उनकी जमीन का उचित मूल्य मिलना चाहिए और जब तक उन्हें न्यायसंगत मुआवजा नहीं मिलेगा, तब तक भूमि अधिग्रहण की प्रक्रिया आगे नहीं बढ़नी चाहिए।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि किसी भी विकास परियोजना में किसानों के हितों की अनदेखी नहीं की जा सकती। सरकार और संबंधित विभागों को किसानों की समस्याओं का समाधान कर उनकी सहमति से ही आगे की कार्रवाई करनी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि आबादी की भूमि पर वर्षों से रह रहे लोगों को घबराने की आवश्यकता नहीं है। उनका मकान नहीं हटाया जाएगा और उनके अधिकारों की रक्षा के लिए पार्टी पूरी मजबूती से उनके साथ खड़ी है।
बैठक के दौरान किसानों और ग्रामीणों ने भूमि अधिग्रहण, मुआवजा और पुनर्वास से जुड़ी अपनी समस्याएं रखीं। इस अवसर पर बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे। किसानों ने उचित मुआवजा और पारदर्शी प्रक्रिया सुनिश्चित किए जाने की मांग दोहराई।

00000000
किसानों की कृषि भूमि अधिग्रहण की चल रही प्रक्रिया
डाड़ी, रेवरीडीह, शहरोज, मेघई और मुहम्मदपुर शहरोज क्षेत्र में उत्तर प्रदेश आवास विकास परिषद की ओर से आवासीय कॉलोनी विकसित करने की योजना प्रस्तावित है। इसके लिए किसानों की कृषि भूमि अधिग्रहण की प्रक्रिया चल रही है। भूमि अधिग्रहण की सूचना सामने आने के बाद प्रभावित किसान लगातार इसका विरोध कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed