{"_id":"6d30c1bb0f5e512ac28a612d3966bea5","slug":"artist-to-stage-the-play-in-the-cap-shukla-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"‘टोपी शुक्ला’-‘हवालात’ का किया सजीव मंचन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
‘टोपी शुक्ला’-‘हवालात’ का किया सजीव मंचन
ब्यूरो, मऊ, अमर उजाला
Updated Sun, 10 May 2015 11:29 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कस्बा के मझवारा मोड़ स्थित जूनियर हाईस्कूल में रंगकर्मियों ने रविवार को निर्देशक व अभिनेता अनिल रंजन भौमिक द्वारा निर्देशित नाटक ‘टोपी शुक्ला’, व नवीन कुमार द्वारा निर्देशित नाटक ‘हवालात’ का सजीव मंचन किया। कार्यक्रम का शुभारंभ किसान सहकारी चीनी मिल के प्रधान प्रबंधक अरुण कुमार निगम द्वारा दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया।
‘हवालात’ नाटक का मंचन नाट्य मंडल के कलाकारों तथा ‘टोपी शुक्ला’ का मंचन इलाहाबाद के समानांतर के कलाकारों ने किया।
इस अवसर पर डा. जयप्रकाश धूमकेतु, अर्चना उपाध्याय सहित एक दर्जन से अधिक कला, साहित्य आदि के क्षेत्र में कार्य करने वालों को स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया।
नटखट नाट्य टोली घोसी के कलाकारों द्वारा अभिनीत हवालात नाट्य में बेरोजगारी से परेशान तीन युवक एक सिपाही से जिद करते हैं कि वह उन्हें किसी गंभीर अपराध में जेल भेज दें कि जेल में जाने से खाना मिलने के साथ ठंड से बचे रहेंगे।
विज्ञापन
तीन बेरोजगार युवकों के रूप में राजीव भारद्वाज, विवेक सिंह, हरिओम, लड़की के रूप मेें दामिनी ठाकुर, सिपाही के रुप में नवीन कुमार ने शानदार अभिनय कर सबको मंत्रमुग्ध कर दिया।
वहीं सांप्रदायिक सौहार्द पर आधारित तथा बटवारा का दंश झेल रहे व्यक्ति पर आधारित व समानांतर संस्था कलाकारों द्वारा अभिनीत ‘टोपी शुक्ला’ सांप्रदायिकता व हिंदू मुस्लिम के विचारों को लेकर नाटक में एक ऐसे व्यक्ति का चरित्र है जो सांप्रदायिक सद्भाव के लिए समाज द्वारा लांछित होता है। इसी के चलते आत्महत्या कर लेता है।
टोपी शुक्ला के रुप में राकेश यादव, भृगुनारायण शुक्ल के रूप में स्वयं अनिल रंजन भौमिक, प्रो. इफ्फन के रुप में चारु मिश्रा, सकीना के रुप में चारु लेखा मिश्रा सहित अन्य कलाकारों द्वारा शानदार अभिनय किया गया।