फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Arrested with 40 kg of meat, sample sent to Mathura for testing

Mau News: 40 किलो मांस के साथ गिरफ्तार, जांच के लिए सैंपल मथुरा भेजा

Sun, 12 Oct 2025 12:47 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 12 Oct 2025 12:47 AM IST
विज्ञापन
Arrested with 40 kg of meat, sample sent to Mathura for testing
मुहम्मदाबाद गोहना। स्थानीय कोतवाली से संबंध वलीदपुर में चेकिंग के दौरान 40 किलो मांस के साथ वलीदपुर के भीरा निवासी आरोपी को गिरफ्तार किया। मांस प्रतिबंधित पशु का है।
विज्ञापन

पुलिस ने बताया कि शुक्रवार को मुहम्मदाबाद गोहना पुलिस की एक टीम वाहनों की चेकिंग कर रही थी। इस बीच घोसी की तरफ से बाइक पर पीछे काला बैग लेकर आ रहे व्यक्ति को रोका तो उसने भागने की कोशिश की। लेकिन पुलिस ने उसे मौके पर ही पकड़ लिया। तलाशी में बाइक के पीछे बैग में पशु का कटा मांस मिला। पूछताछ में आरोपी वलीदपुर निवासी नसीम अख्तर ने बताया कि जुमे का दिन होने के कारण बिक्री के लिए वह मांस लेकर घोसी आ रहा था। पूछताछ में बताया कि इसके पहले भी वह मांस लाकर बेच चुका है। पुलिस ने बरामद मांस का वजन किया तो वह 40 किलो था। गो मांस की पुष्टि के लिए पशु चिकित्सा अधिकारी को बुलाया गया। मांस का सैंपल लेकर मथुरा जांच के लिए भेजा गया है। आरोपी के विरुद्ध संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है। इस बारे में पूछे जाने पर कोतवाल केके वर्मा ने बताया कि वलीदपुर चौकी अंतर्गत चेकिंग के दौरान एक व्यक्ति को 40 किलो मांस के साथ गिरफ्तार किया। उसके विरुद्ध मुकदमा दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed