फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Arogya Mela: 1508 patients got treatment at 44 hospitals

आरोग्य मेला : 44 अस्पतालों पर 1508 मरीजों को मिला उपचार

Sun, 29 May 2022 10:27 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 29 May 2022 10:27 PM IST
विज्ञापन
Arogya Mela: 1508 patients got treatment at 44 hospitals
जिले में रविवार को नगर के चार अर्बन प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र सहित जिले के 44 स्वास्थ्य केंद्रों पर मुख्यमंत्री जनआरोग्य मेला का आयोजन किया गया। मेले में 120 डाक्टरों की टीम ने 1508 मरीजों का उपचार किया। इस दौरान बेहतर उपचार के लिए 12 मरीजों का प्राथमिक उपचार कर उन्हें जिला अस्पताल और सीएचसी रेफर कर किया गया।
विज्ञापन

हर रविवार की भांति नगर के हनुमान नगर, भरूहू का पुरा, छोटी महरनिया और डोमनपुरा अर्बन पीएचसी पर सुबह दस बजे से मुख्ममंत्री आरोग्य मेले का आयोजन किया गया। इस दौरान हनुमान नगर में 56 मरीज, भरुहू का पुरा में 35 और छोटी महरनिया में 30 और डोमनपुरा में 43 मरीजों का उपचार किया गया। सबसे ज्यादा मरीजों का उपचार नेमडाड और मधुबन पीएचसी पर हुआ। यहां 61-61 मरीजों का उपचार चिकित्सकों की टीम ने किया। वहीं बीते बार सबसे ज्यादा मरीजों वाले सिपाहइबाहिमाबाद पीएचसी में 17 मरीजों ने उपचार कराया।इसी तरह से खुरहट में 38 , अईलख में 49 मरीजों का उपचार किया गया। 44 अस्पतालों पर 124 चिकित्सकों की टीम ने 391 स्वास्थ्यकर्मियों के साथ मिलकर 1508 मरीजों का उपचार किया। इसमें 647 पुरुष और 668 महिला मरीज और 193 बच्चों का उपचार किया गया। मेले में 17 आयुष्मान योजना के लाभार्थियों का गोल्डन कार्ड वितरित किया गया। वहीं 12 मरीजों का प्राथमिक उपचार उन्हें रेफर किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed