{"_id":"f31de202ed92921939d73ead12dbb9a8","slug":"army-recruitment-highway-jam-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सेना भर्ती के लिए हाइवे जाम ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सेना भर्ती के लिए हाइवे जाम
ब्यूरो, अमर उजाला, मऊ
Updated Thu, 17 Dec 2015 11:29 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मऊ की सेना भर्ती निरस्त होने के बाद गुरुवार को नगर क्षेत्र के बलिया मोड़ पर सैकड़ों की संख्या में सेना भर्ती के अभ्यर्थियों ने वाराणसी-गोरखपुर नेशनल हाइवे का जाम कर दिया। साथ ही भर्ती प्रक्रिया वापस होने की मांग को लेकर जमकर प्रदर्शन किया। युवको का कहना था कि भ्ार्ती स्थल में गाजीपुर जिल के साथ्ा ही मऊ जिले का नाम भी होना चाहिए, सािजशन जिले का नाम हटा दिया गया है।
करीब दो घंटे तक चले जाम के बाद सिटी मजिस्ट्रेट अमरनाथ राय फोर्स के साथ बलिया मोड़ पहुंचे। उनके आश्वासन के बाद अभ्यर्थियों ने जाम को समाप्त किया। इस दौरान सैकड़ों वाहनों की लंबी कतार लग गईं। जाम समाप्त होने के करीब एक घंटे बाद आवागमन सुचारु हो सका।
गाजीपुर जिले में जनवरी 2016 में होने वाली सेना भर्ती में मऊ जिले की भर्ती स्थल में नाम नहीं है। वहीं करीब डेढ़ साल तक मऊ में कोई भर्ती नही हुई है। जिसके विरोध में शहर के बलिया मोड़ पर स्टेडियम में सेना भर्ती की तैयारी करने वाले सैकड़ों अभ्यर्थियों ने गोरखपुर-वाराणसी नेशनल हाइवे को जाम कर दिया। जाम के दौरान उन्होंने गाजीपुर जिले में होने वाली सेना भर्ती में मऊ जिले को भी शामिल करने की मांग को लेकर प्रदर्शन किया। जाम के दौरान सैकड़ों वाहनों की लंबी कतार लग गईं और आवागमन ठप हो गया। मौके पर पीएसी के साथ पुलिस पहुंची। उसके बाद सिटी मजिस्ट्रेट अमरनाथ राय भी मौके पर पहुंचे। उन्होंने जाम कर रहे युवकों को आश्वासन दिया कि सेना के उच्चाधिकारियों से इस संबंध में वार्ता की जाएगी। जिसके बाद जाम समाप्त हुआ। जाम करने वालों में रमेश, आलोक, सुरेश, मंजीत, सुनील, पवन, आदित्य, मनोज, श्रवण, जोगेंद्र, रवींद्र आदि मौजूद रहे।