फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Appointment of 669 Panchayat assistants completed in the district

जनपद में 669 पंचायत सहायकों की नियुक्ति पूरी

Fri, 10 Sep 2021 11:26 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 10 Sep 2021 11:26 PM IST
विज्ञापन
Appointment of 669 Panchayat assistants completed in the district
जिलाधिकारी अमित सिंह बंसल के नेतृत्व में शुक्रवार को 669 ग्राम पंचायतों में ग्राम पंचायत सहायकों की नियुक्ति प्रक्रिया पूर्ण हो गई। चयनित अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र दे दिए गए। दो गांवों में ये पद रिक्त रह गए। इन गांवों में किसी भी अभ्यर्थी ने आवेदन नहीं किया। इस चयन प्रक्रिया में दस अभ्यर्थियों ने फर्जी अंकपत्र लगा दिया था। उनकी जगह पर दूसरे अभ्यर्थियों का चयन कर लिया गया है। फर्जी अंक पत्र संलग्न करने वाले अभ्यर्थियों के विरुद्ध एफआईआर दर्ज कराने की कवायद की जा रही है।
विज्ञापन

पंचायत सहायक भर्ती प्रक्रिया में 30 जुलाई,2021 से पहली अगस्त 2021 तक ग्राम पंचायत द्वारा आवेदन पत्र आमंत्रित करने की सूचना ग्राम पंचायत के सूचना पट्ट एवं मुनादी द्वारा कराई गई। दो अगस्त से 17 अगस्त,2021 तक जिला पंचायत राज अधिकारी कार्यालय ,विकास खण्ड कार्यालय एवं ग्राम पंचायत कार्यालय में आवेदन पत्र जमा किए गए। इसके उपरान्त 18 अगस्त से 23 अगस्त तक जिला पंचायत राज अधिकारी कार्यालय व विकास खण्ड कार्यालय में प्राप्त आवेदन पत्रों को संबंधित ग्राम पंचायत को उपलब्ध कराया गया।24 अगस्त से 31 अगस्त तक ग्राम पंचायत में प्राप्त आवेदन पत्रो की श्रेष्ठता सूची तैयार की गई एवं ग्राम एवं ग्राम पंचायत की प्रशासनिक समिति ने उस अनुमोदित श्रेष्ठता सूची को जिला स्तरीय समिति के विचारार्थ समिति के सदस्य सचिव को उपलब्ध कराया। जनपद स्तर पर जिला विकास अधिकारी, जिला अर्थ एवं संख्या अधिकारी, बेसिक शिक्षा अधिकारी, जिला विद्यालय निरीक्षक एवं अपर जिला पंचायत राज अधिकारी की जिला स्तरीय कमेटी
विज्ञापन

के द्वारा इसकी जाँच की गयी एवं प्रमाण पत्रों का ऑन लाइन सत्यापन किया गया। सत्यापन के बाद ही 669 ग्राम पंचायतों में ग्राम पंचायत सहायको की नियुक्ति की गयी।
विज्ञापन
विज्ञापन

इन गांवों में अभ्यर्थियों ने फर्जी अंकपत्र जमा किए थे
मऊ।प्रमाण पत्रों के सत्यापन में दस ग्राम पंचायतों बुढावे, ढ़ाढ़ाचंवर, करहां, नरौनी, अलाउद्दीनपुर, हाफिजपुर, बरड़ीहा, रामपुर चक जगरनाथ, बोझी एवं गोधना ग्राम पंचायतों में अभ्यर्थियों द्वारा फर्जी प्रमाण पत्र लगाकर आवेदन किया गया था। आन लाइन सत्यापन में पकड़े जाने पर इनके आवेदन निरस्त कर दिए गए और श्रेष्ठता सूची में आने वाले अभ्यर्थियों का चयन कर दिया गया।
दो ग्राम पंचायतों से एक भी आवेदन नहीं
मऊ। इस चयन प्रक्रिया में जिन दो ग्राम पंचायतों में एक भी आवेदक ने आवेदन नहीं किया वे हैं बड़रांव ब्लाक की पलिया महमूदपुर और दोंहरीघाट ब्लाक के आदमपुर। इन दोनों ग्राम पंचायतों में अब फिर से चयन प्रकिया अपनाई जाएगी।

पंचायत सहायक पद की चयन प्रक्रिया जिलाधिकारी की देखरेख में पूरी पारदर्शिता और निष्पक्षता के साथ संपन्न की गई है। फर्जी अंकपत्र लगाने वालों की जगह दूसरे मेटि वालों का चयन कर दिया गया। फर्जी अंक पत्र लगाने वालों के विरुद्ध प्रभावी कार्रवाई की जाएगी। - घनश्याम सागर, डीपीआरओ , मऊ।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed