फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Appeal to press note button proved costly, state president lost his chair

Mau News: नोट बटन दबाने की अपील पड़ी भारी, प्रदेश अध्यक्ष की कुर्सी गवाई

Fri, 24 Nov 2023 11:23 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 24 Nov 2023 11:23 PM IST
विज्ञापन
Appeal to press note button proved costly, state president lost his chair
मऊ। सुहलदेव स्वाभिमान पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष महेन्द्र राजभर ने प्रदेश अध्यक्ष सहित चार पदाधिकारियों को शुक्रवार को पांच वर्ष के लिए पार्टी से निष्कासित कर दिया।
विज्ञापन

महेंद्र राजभर ने राष्ट्रीय सचिव हरीश राजभर, प्रदेश अध्यक्ष बृजेश राजभर, प्रदेश कोषाध्यक्ष अबू सालेह सहित प्रदेश सोशल मीडिया प्रभारी श्याम बहादुर राजभर को पार्टी विरोधी गतिविधियों में संलिप्त होने, बड़े पदाधिकारी के साथ अनुशासनहीनता करने एवं निष्क्रिय बने रहने के कारण पार्टी के समस्त पदों से मुक्त करते हुए सभी लोगों को पार्टी से पांच वर्ष तक के लिए निष्कासित कर दिया है। इसके साथ ही दो अन्य राष्ट्रीय पदाधिकारियों, चार प्रदेश पदाधिकारियों, चार अन्य पदाधिकारियों को भी नोटिस जारी किया है।
विज्ञापन

राष्ट्रीय अध्यक्ष ने बताया कि शिकायत पर कमेटी बनाकर जांच कराई गई। निष्काषितों ने अपने घर से ही फेसबुक और मीडिया के माध्यम से अनर्गल बयानबाजी करते हुए पार्टी के निर्णय के खिलाफ घोसी के मतदाताओं से उपचुनाव में नोटा का बटन दबाने की अपील की थी। पार्टी में गुटबाजी करना एवं बड़े कार्यक्रमों में अन्य पदाधिकारी को फोन करके रोका जाना पाया गया। इस आधार कर कार्रवाई की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed