{"_id":"594417344f1c1b6b3e8b46be","slug":"any-religion-connects-people-does-not-break","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोई भी धर्म लोगाें को जोड़ता है तोड़ता नहीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोई भी धर्म लोगाें को जोड़ता है तोड़ता नहीं
अमर उजाला ब्यूरो/मऊ
Updated Fri, 16 Jun 2017 11:07 PM IST
विज्ञापन
नगर क्षेत्र के राघोपट्टी में स्थित संत निरंकारी आश्रम में आयोजित वार्षिक समागम में लगी प्रदर्शनी को देखते लोग।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संत निरंकारी मिशन के तत्वावधान में राघोपट्टी स्थित सत्संग भवन पर ओम प्रकाश विश्वकर्मा प्रचारक़ (मुंबई) के सानिध्य में 26वां वार्षिक निरंकारी संत समागम का आयोजन गुरुवार की रात को हुआ। इसमें मऊ, आजमगढ़, गाजीपुर, बलिया, कुशीनगर, देवरिया व गोरखपुर, मुंबई आदि जगहों से हजारों लोग शामिल हुए।
लोगों को संबोधित करते हुए ओम प्रकाश जी ने कहा कि आज मनुष्य की सोच में परिवर्तन लाने की जरूरत है। समाज में आग लगाने वाले की सोच में परिवर्तन करके आग बुझाने वाला बनाना है। इंसान ने धर्म को बांटने का कार्य किया है जबकि धर्म का मूल उद्देश्य मानव बनाना है। धर्म जोड़ता है तोड़ता नहीं, ईट से दीवार बनाया तो बंट गये और पुल बना तो जुड़ गये। सोच बदले तो सितारे बदल जाते हैं, नजर बदले तो नजरिया बदल जाती है। जीवन सद्गुरू बदलाव लाता है। अंधेरे से टकराने की जरूरत नहीं है बल्कि रोशनी फैलानी है। मानवता के कल्याण के लिए सद्गुरू माता सविन्दर हरदेव सिंह जी कामना कर रही हैं और दीवार रहित संसार बनाने का संदेश दे रही हैं। युग सुंदर सदिया सुंदर हर पल सुंदर, गर मानव जीवन हो सुंदर।
मिशन के स्थानीय प्रेस एवं जनसंपर्क सदस्य बालकिशुन गौतम ने बताया कि सत्संग के बाद सैकड़ों लोगों ने बह्मज्ञान प्राप्त किया। हेमलता मुंबई, विरेंद्र यादव, जेपी जनार्दन राय, रामदुलारे, हरसंगी, चुन्नीलाल, सेवादल शिक्षक सुनील, पुनीत श्रीवास्तव, सत्यभामा, परमानन्द एण्ड पार्टी आदि ने विचार व गीत-भजनों से वातावरण को भक्तिमय बनाया। संचालन-आनंद कुमार राय (अध्यक्ष)समागम कमेटी व राजेंद्र ने किया।