फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Another action on Mafia Mukhtar Ansari wife Afsha Mau police issued lookout notice

Mukhtar Ansari: माफिया मुख्तार अंसारी की पत्नी आफ्शा पर एक और एक्शन, मऊ पुलिस ने लुकआउट नोटिस जारी किया

Fri, 21 Apr 2023 08:07 PM IST
उत्पल कांत अमर उजाला नेटवर्क, मऊ
अमर उजाला नेटवर्क, मऊ Published by: उत्पल कांत Updated Fri, 21 Apr 2023 08:07 PM IST
सार

जेल में बंद माफिया मुख्तार अंसारी की पत्नी अफ्शा अंसारी की तलाश में पुलिस की तीन टीमें दबिश दे रही हैं। मऊ पुलिस ने शनिवार को अफ्शा के खिलाफ लुकआउट नोटिस जारी किया है। पुलिस को अफ्शा अंसारी के विदेश भागने का शक है। 

विज्ञापन
Another action on Mafia Mukhtar Ansari wife Afsha Mau police issued lookout notice
मुख्तार अंसारी और उसकी पत्नी। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

माफिया अतीक अहमद के खात्मे के बाद अब मुख्तार अंसारी की भी मुश्किलें बढ़ गई हैं। ना सिर्फ मुख्तार अंसारी बल्कि उसके परिवार के लोगों पर पुलिस शिकंजा कस रही है। जहां बीते दिन पुलिस प्रशासन ने मुख्तार की पत्नी आफ्शा अंसारी पर घोषित इनाम बढ़ाकर 75 हजार (50 हजार गाजीपुर और 25 हजार मऊ पुलिस)  रुपये किया था। वहीं अब लुक आउट नोटिस जारी कर दिया गया है।

विज्ञापन


साथ ही तीन पुलिस टीमें गठित कर उसकी तलाश तेज कर दी है। सीओ सिटी धनंजय मिश्रा ने शुक्रवार को बताया कि खुफिया विभाग से मिली रिपोर्ट के आधार पर मऊ पुलिस टीम ने आफ्शा अंसारी के खिलाफ लुक आउट नोटिस के लिए आवेदन किया था। जिसके बाद केंद्र सरकार ने मुख्तार उसके खिलाफ लुक आउट नोटिस जारी कर दिया है।

विज्ञापन

आफ्शा ने संभाली थी मुख्तार की कमान

मुख्तार अंसारी 191 गैंग का सरगना है, लेकिन वर्ष 2005 से जेल में निरुद्ध है। मुख्तार के जेल में जाने के बाद उसके आर्थिक साम्राज्य और आपराधिक गतिविधियों को उसकी पत्नी आफ्शा अंसारी संचालित करती आ रही है। आफ्शा ने गाजीपुर और मऊ में दो फर्में बनाईं।

विज्ञापन
विज्ञापन

ये भी पढ़ें: निकाय चुनाव से पहले 50 पेटी अवैध शराब बरामद, नगर पंचायत की गाड़ी में लादकर लाई जा रही थी

उसने मऊ जिले के रैनी गांव में फर्जीवाड़ा कर अनुसूचित जाति के लोगों की जमीन बिना नियम कानून ली थी। जिसकी राजस्व विभाग ने जांच की और गड़बड़ी की पुष्टि होने पर थाना दक्षिण टोला में आफ्शा अंसारी, उसके भाई साजिद रजा, अनवर शहजाद व अन्य लोगों के खिलाफ गैंगस्टर एक्ट के तहत मुकदमा पंजीकृत किया था।

लेकिन अभी तक उसने न सरेंडर किया है और न ही गिरफ्तारी हो सकी है। कुछ दिन पहले इस संबंध में पुलिस अधीक्षक ने 50 हजार रुपये इनाम भी घोषित किया गया था। अब पुलिस की तीन टीमें आफ्शा की तलाश में दबिश दे रही हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed