{"_id":"644215fd2144a74259065a0d","slug":"ballia-50-cases-of-illegal-liquor-recovered-before-the-body-elections-were-being-brought-in-a-vehicle-of-nag-2023-04-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ballia: निकाय चुनाव से पहले 50 पेटी अवैध शराब बरामद, नगर पंचायत की गाड़ी में लादकर लाई जा रही थी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ballia: निकाय चुनाव से पहले 50 पेटी अवैध शराब बरामद, नगर पंचायत की गाड़ी में लादकर लाई जा रही थी
Fri, 21 Apr 2023 10:20 AM IST
किरन रौतेला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बलिया
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बलिया
Published by: किरन रौतेला
Updated Fri, 21 Apr 2023 10:20 AM IST
सार
बलिया में पुलिस ने नगर पंचायत के वाहन से अवैध शराब की लगभग 50 पेटी जब्त की है। माना जा रहा है कि उक्त शराब निकाय चुनाव को प्रभावित करने की दृष्टिकोण से लाया गया था।
विज्ञापन
अवैध शराब बिक्री
- फोटो : social media
विस्तार
बलिया में रेवती के स्थानीय पुलिस ने नगर पंचायत के वाहन से अवैध शराब को बरामद करने में सफलता पाई। लगभग 50 पेटी शराब को जब्त कर आगे की जांच शुरू कर दी गई है। माना जा रहा है कि उक्त शराब निकाय चुनाव को प्रभावित करने की दृष्टिकोण से लाया गया था।
स्थानीय नगर पंचायत कार्यालय की मवेशियों को लादने वाली गाड़ी पर लदी 50 पेटी फ्रूटी शराब ग्रामीणों ने पकड़ कर बृहस्पतिवार की देर सायं पुलिस के हवाले किया। उक्त वाहन पर पचास पेटियां लदी हुई थीं ।एक शीशी में 180 मिली फ्रूटी से भरी एक पेटी में 48 शीशियां रखी हुई थीं।थाने पर पहुंचे सीओ बैरिया उस्मान ने बताया उक्त कुल शराब 432 लीटर है। पुलिस मामले की छान बीन में जुटी है।