फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Anisha tops in tailoring; Anjali excels in the beauty parlour competition.

Mau News: सिलाई में अनीशा, ब्यूटी पार्लर प्रतियोगिता में अंजली अव्वल

Sun, 02 Aug 2026 11:57 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 02 Aug 2026 11:57 PM IST
विज्ञापन
Anisha tops in tailoring; Anjali excels in the beauty parlour competition.
नगर के मलिकटोला ​स्थित राष्ट्रीय ललित कला प्र​शिक्षण विकास परिषद संस्था में आयोजित प्रतियोगिता 
मऊ। राष्ट्रीय ललित कला प्रशिक्षण विकास परिषद के तत्वावधान में मलिक टोला स्थित ट्रेनिंग हॉल में ब्यूटी पार्लर और सिलाई प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। संस्था की स्थानीय ब्रांच यूनिट द्वारा आयोजित इस प्रतियोगिता में क्षेत्र की बड़ी संख्या में महिलाओं और युवतियों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया तथा अपने हुनर का शानदार प्रदर्शन किया।
विज्ञापन

प्रतियोगिता के दौरान सिलाई और सौंदर्य कला के विभिन्न मापदंडों पर छात्राओं की प्रतिभा को परखा गया। कड़े मुकाबले के बाद सिलाई प्रतियोगिता में प्रथम स्थान अनीशा बानों, द्वितीय स्थान मुस्कान पांडे, तृतीय स्थान रीना पांडे रहीं। वहीं ब्यूटी पार्लर प्रतियोगिता में प्रथम स्थान अंजलि चौहान, द्वितीय स्थान गुड़िया कुमारी, तृतीय स्थान प्रिया कुमारी रहीं। सभी को पुरस्कृत किया गया। शाखा संचालिका डीका शर्मा ने कहा कि संस्था द्वारा दिए जा रहे प्रशिक्षण से बच्चियां न केवल हुनरमंद बन रही हैं, बल्कि अपनी आजीविका कमाने के काबिल भी हो रही हैं। यह प्रशिक्षण उनके भविष्य को उज्ज्वल बनाने में मील का पत्थर साबित होगा। प्रबंधक मुमताज खान ने कहा कि जब बेटियां अपने पैरों पर खड़ी होती हैं और हर क्षेत्र में हुनर हासिल करती हैं, तो यह समाज के लिए गर्व की बात होती है। इस दौरान मुख्य नाजरा, प्रायंकिता गुप्ता, संगीता चौधरी, सानिया परवीन, रीना पांडे, गुड़िया सोनकर, सीमा चौहान उपस्थित रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed