फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Animals are not getting green fodder in animal shelter sites

पशु आश्रय स्थलों में पशुओं को नहीं मिल रहा हरा चारा

Sat, 18 Apr 2020 09:33 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 18 Apr 2020 09:33 PM IST
विज्ञापन
Animals are not getting green fodder in animal shelter sites
मधुबन पांती रोड स्थित पशु आश्रम स्थल पर गायों को नहलाता नपा कर्मचारी । - फोटो : MAU
मऊ जिले के विभिन्न इलाकों में बने पशु आश्रय स्थलों पर रखे गए छुट्टा पशुओं के लिए चारा, पानी आदि के लिए विभाग की तरफ से बेहतर प्रबंध नहीं किया जा सका है। अधिकांश स्थानों पर पशुओं को चारे मेें केवल भूसा ही दिया जा रहा है। विभागीय अभिलेखों में पशु आश्रय स्थलों में मात्र 1516 छुट्टा पशु हैं। जबकि गांवों में छुट्टा पशुओं की भरमार है।
विज्ञापन

जिलें के विभिन्न इलाकों में छुट्टा पशुओं की बढ़ती संख्या से किसानों की परेशानी बढ़ती ही जा रही है। छुट्टा पशु किसानों की फसल को तहस नहस कर दे रहे हैं। छुट्टा पशुओं के लिए 23 अस्थायी पशु आश्रय खोले गए हैं। विभागीय अभिलेखों में छुट्टा पशुओं की संख्या 1516 दिखाई गई है। लेकिन कई पशु आश्रय स्थलों का संचालन जैसे तैसे हो रहा है। पशु आश्रय स्थलों पर पशुओं की देखरेख करने के लिए शिफ्टवार कर्मचारियों की तैनाती तो की गई है, लेकिन विभागीय मानीटरिंग न होने से कर्मचारियों की अनियमित दिनचर्या के चलते छुट्टा पशुओं के खिलाने का काम जैसे तैसे चल रहा है। पशुओं को चारे के रुप में केवल भूसा डाल दिया जा रहा है। भरपेट भोजन नहीं मिल पा रहा है।
विज्ञापन

रानीपुर संवाददाता के अनुसार ब्लाक क्षेत्र के मिर्जापुर गांव में बनाए गए अस्थायी पशु आश्रय स्थल में 145 पशु रखे गए हैं। पशुओं को चारा पानी का प्रबंध किया गया है। इंदारा संवाददाता के अनुसार कोपागंज ब्लाक क्षेत्र के रईसा गांव स्थित अस्थायी पशु आश्रय बदहाल पड़ा है। यहां छुट्टा पशुओं की संख्या 50 है। पशुओं की देखभाल करने के लिए तीन कर्मचारियों की तैनाती की गई है लेकिन शनिवार को अपराह्न दो बजे तक तैनात कर्मचारी नदारद दिखे। अपराह्न दो बजे सफाईकर्मी बिंदू देवी अपनी ड्यूटी पर पहुंची।
विज्ञापन
विज्ञापन

पशुओं को चारा, पानी की व्यवस्था की। चारा में केवल भूसा ही रखा गया था। ग्रामीणों का कहना था कि पशु आश्रय स्थल से दुर्गंध उठने से आना जाना मुश्किल होता है। यही हाल लैरोबेरुवार सहित अन्य पशु आश्रय स्थल का रहा। मझवारा संवाददाता के अनुसार घोसी ब्लाक क्षेत्र के मझवारा में पशु आश्रय स्थल में 25 छुट्टा पशु रखे गए हैं। लेकिन चारा के रुप में केवल भूसा ही दिया जा रहा है। मधुबन संवाददाता के अनुसार नगर पंचायत के पांती रोड स्थित जल निगम में बने पशु आश्रम स्थल में 20 छुट्टा पशु रखे गए हैं। पशुओं के लिए चारा का प्रबंध किया गया था।

मझवारा स्थित पशु आश्रय स्थल में मौजूद छुट्टा पशु।

मझवारा स्थित पशु आश्रय स्थल में मौजूद छुट्टा पशु।- फोटो : MAU

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed