{"_id":"67115fe19289dc427f05e494","slug":"animal-smuggler-sandeep-gupta-with-a-bounty-of-50-thousand-arrested-from-alwar-mau-news-c-295-1-mau1001-119221-2024-10-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mau News: 50 हजार का इनामी पशु तस्कर संदीप गुप्ता अलवर से गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mau News: 50 हजार का इनामी पशु तस्कर संदीप गुप्ता अलवर से गिरफ्तार
विज्ञापन
50 हजार के इनामी पशु तस्कर को बृहस्पतिवार को राजस्थान के अलवर जिले से स्पेशल टास्क फोर्स (एसटीएफ) ने गिरफ्तार किया। गिरफ्तार संदीप गुप्ता बलिया के रक्सा डौनिया थाना के पकड़ी का निवासी है। एसटीएफ ने उसे एमआईए औद्योगिक नगर थाना औद्योगिक नगर अलवर से गिरफ्तार किया।
जानकारी मिलने पर पुलिस उपाधीक्षक एसटीएफ शैलेश प्रताप सिंह, वाराणसी के पर्यवेक्षण में निरीक्षक अमित श्रीवास्तव, उप निरीक्षक शाहजादा खां की टीम को अलवर राजस्थान भेजा गया। संदीप गुप्ता अपने गिरोह के सदस्यों के साथ पूर्वांचल के विभिन्न जनपदों से पशुओं की तस्करी कर पश्चिम बंगाल के पंडुआ में स्थानीय पशु तस्करों को बेचता था।
चार अक्तूृबर 2023 को मऊ के थाना घोसी के मधुबन मोड़ के पास चेकिंग के दौरान संदीप गुप्ता ने वाहन को पशुओं सहित छोड़कर मौके से फरार हो गया था। इस संबंध में घोसी थाने में उसके खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया था।
विज्ञापन
पुलिस ने संदीप पर 50,000 का इनाम का घोषित किया था। पुलिस उसके ट्रांजिट रिमांड लिए जाने की विधिक कार्यवाही में लगी रही।