फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   anil rajbhar said OmPrakash rajbhar insulted Rajbhar society rally happened with help of goons mafia on samajwadi party subhaspa Mahapanchayat in mau

सपा-सुभासपा की महापंचायत: बोले अनिल राजभर- गुंडे माफियाओं के सहयोग से हुई रैली, ओमप्रकाश ने किया राजभर समाज का अपमान

Thu, 28 Oct 2021 01:42 PM IST
गीतार्जुन गौतम अमर उजाला नेटवर्क, मऊ
अमर उजाला नेटवर्क, मऊ Published by: गीतार्जुन गौतम Updated Thu, 28 Oct 2021 01:42 PM IST
सार

बुधवार को सुभासपा के 19वें स्थापना दिवस समारोह में सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव और ओमप्रकाश राजभर ने विधानसभा चुनाव के मद्देनजर गठबंधन की औपचारिक घोषणा की थी। जहां महापंचायत का आयोजन किया गया था।

विज्ञापन
anil rajbhar said OmPrakash rajbhar insulted Rajbhar society rally happened with help of goons mafia on samajwadi party subhaspa Mahapanchayat in mau
अनिल राजभर। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी (सुभासपा) के मंच पर सपा राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के साथ हुई महापंचायत रैली पर प्रदेश के कैबिनेट मंत्री अनिल राजभर ने निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि यह कोई राजनीतिक रैली नहीं बल्कि गुंडे माफियाओं के शक्ति प्रदर्शन का कार्यक्रम था। इस मंच के माध्यम से राष्ट्रवीर राजा सुहेलदेव के वंशजों को अपमानित करने का कार्य किया गया। राष्ट्र समाज के लिए अपनी जान की बाजी लगा देने वाले राष्ट्रवीरों को शराबी व नशेड़ी कहा गया। इसका जवाब राजभर समाज जल्दी ही देगा।

विज्ञापन


मऊ जिले में गुरुवार को जिला पंचायत कार्यालय के सभागार में अनिल राजभर ने प्रेस वार्ता को संबोधित किया। बुधवार को सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष ओमप्रकाश राजभर द्वारा मऊ जिले के हलधरपुर में पार्टी के 19वें स्थापना दिवस पर महापंचायत नाम से एक रैली आयोजित की गई। जिसमें सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष व पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव भी मौजूद रहे। दोनों सुभासपा व सपा अध्यक्षों की उपस्थिति में आगामी विधानसभा चुनाव के लिए पार्टी के गठबंधन की भी घोषणा की गई थी।
विज्ञापन


अनिल राजभर ने कहा कि सुभासपा की महापंचायत गुंडे माफियाओं के सहयोग से व सपा द्वारा आयोजित कार्यक्रम रहा। जिसमें राजभर समाज के नाम पर नकली लोग जुटे हुए थे। जिनका सुहेलदेव सम्राट के वंश से कोई संबंध नहीं था। समाजवादी पार्टी पर कड़ा प्रहार करते हुए अनिल राजभर ने कहा कि सैयद सलार मसूद की पूजा करने वाले मुलायम सिंह यादव और अखिलेश यादव कभी चक्रवर्ती सम्राट सुहेलदेव को सम्मान देना तक गवारा नहीं समझे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

इनके द्वारा कभी समाज के हित में सोचा नहीं जा सकता। उन्होंने प्रेस प्रतिनिधियों के माध्यम से एक सवाल खड़ा किया कि ओमप्रकाश राजभर जिस सामाजिक न्याय समिति की लड़ाई का दावा करते हैं, क्या समाजवादी पार्टी सामाजिक न्याय समिति का समर्थन करेगी?

केवल परिवारवाद की राजनीति करने वाले समाजवादी पार्टी के मुखिया ने 2017 विधानसभा से लगाए 2019 लोकसभा चुनाव तक एक भी राजभर को टिकट नहीं दिया। जबकि आज चुनाव आता देख नकली समाजवादी का चोला पहनकर राजभर हित की बात कर रहे हैं। समाजवादी पार्टी गुंडे माफियाओं की पोषक रही है। यह सदैव से गुंडे माफियाओं के हित की बात करती है।

राजभर सम्मेलन के माध्यम से लिया जाएगा अपमान का बदला
कैबिनेट मंत्री अनिल राजभर ने जानकारी देते हुए बताया कि नवंबर माह के आखिरी सप्ताह में मऊ में ही राजभर समाज का एक बड़ा सम्मेलन आयोजित कर ओमप्रकाश राजभर उर्फ असलम राजभर के कुकृतियों का जवाब दिया जाएगा। उन्होंने कहाकि जिस तरह से ओमप्रकाश  के मंच पर राजभर समाज अपमानित करने का कार्य किया गया है। उसका बदला राजभर समाज बदला अवश्य लेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed