{"_id":"60ae80e98ebc3e29bf5f9055","slug":"angry-woman-jumped-into-the-river-due-to-parental-scolding-young-man-saved-mau-news-vns591492752","type":"story","status":"publish","title_hn":"माता पिता की डांट से नाराज युवती नदी में कूदी, युवक ने बचाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
माता पिता की डांट से नाराज युवती नदी में कूदी, युवक ने बचाया
विज्ञापन
मऊ। शहर कोतवाली क्षेत्र के भीटी के पास तमसा नदी के पुल से नाबालिग किशोरी ने अज्ञात कारणों से बुधवार की दोपहर में नदी में छलांग लगा दी। एक युवक ने उसे कूदते देख नदी में छलांग लगाकर डूबने से बचाया। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने युवती को उपचार के लिए सदर अस्पताल भर्ती कराया।
पुलिस की पूछताछ में किशोरी ने अपना नाम लालसा (17) पुत्री कन्हैया निवासी नसोपुर थाना सरायलखंसी बताया। युवती बुधवार की सुबह अपने घर से किसी काम के लिए मऊ आई थी। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार दोपहर में एक बजे के करीब युवती ने शहर कोतवाली क्षेत्र स्थित भीटी के पास पुल से तमसा नदी में छलांग लगा दी। स्थानीय लोगों में एक युवक ने उसे नदी में कूदते देख लिया और स्वयं नदी में कूदकर युवती को डूबने से बचाया।
सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने आनन-फानन में जिला अस्पताल में भर्ती कराया जहां कुछ घंटों बाद किशोरी ने पुलिस को अपना नाम पता बताया। युवती ने नदी में क्यों छलांग लगाया इसके बारे में कुछ भी बताने से परहेज करती रही। अस्पताल के डाक्टरों के अनुसार युवती अब खतरे से बाहर है। शहर कोतवाली प्रभारी निरीक्षक डीके श्रीवास्तव का कहना था कि नदी में कूदने से युवती घायल हो गई थी। किसी बात को लेकर किशोरी को उसके माता पिता ने डांट दिया था। जिससे नाराज होकर वह नदी में कूद गई थी।